एक्सप्लोरर

दीदी ने कतई हद कर दी! पहाड़ों पर डांस कर रही महिला के वजन से टूटी चट्टान- यूजर्स बोले, आ गया स्वाद? वीडियो वायरल

चट्टान को अपनी थिरकन से भाभी ने ऐसा रौंदा कि लेने के देने पड़ गए. डांस करते हुए भाभी के कदम तो नहीं थके लेकिन पत्थर पनाह मांग गया, जिसके बाद भाभी जी का जो हाल हुआ उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

डांस और खाने पाने के दीवानों से देश भरा पड़ा है. जहां एक और खाने के लिए हर ओर मारामारी है तो वहीं डांस करते हुए रील बनाने का कीड़ा ऐसा घुसा पड़ा है कि जान की बाजी तक लोग लगा देते हैं. अब पहाड़ों पर थिरक रही इन भाभी जी को ही देख लीजिए. पहले से दम तोड़ चुकी चट्टान को अपनी थिरकन से भाभी ने ऐसा रौंदा कि लेने के देने पड़ गए. डांस करते हुए भाभी के कदम तो नहीं थके लेकिन पत्थर पनाह मांग गया, जिसके बाद भाभी जी का जो हाल हुआ उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

डांस करते हुए चट्टान से फिसली भाभी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यहां साड़ी पहने एक भाभी जी दुनियादारी से दूर अपने कैमरे के सामने पहाड़ की चट्टान पर खड़े होकर रील बना रही है. रील बनाते हुए भाभी को डांस का भूत ऐसा चढ़ा कि उनकी जान पर बन आई. हुआ कुछ यूं कि भाभी ने डांस करने के लिए पहाड़ की खुली वादियों में बाहें फैलाई ही थीं कि पैरों के नीचे दबे पत्थर ने दम तोड़ दिया और दीदी रगड़ खाकर ऐसी गिरीं कि फिर उठाए नहीं उठीं.

पत्थर से खाई रगड़ और हो गया खेल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि डांस करते हुए भाभी का पैर फिसल गया और वो पत्थरों से रगड़ खाती हुई नीचे आन पड़ी. वो तो गनीमत रही की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी वरना खेल तो कब का हो चुका होता. बहरहाल भाभी ने अपने चहरे से दर्द को मुस्कान के पीछे छिपा लिया लेकिन एक्सप्रेशन जो छिपे नहीं वो बता रहे थे कि खेल तगड़ा हुआ है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @ureshian नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यहां तो डांस के साथ एक्शन सीन भी है. एक और यूजर ने लिखा...बगैर प्लेटफॉर्म के रील बनाओगे तो फूटना तय है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....वैसे तो वायरल नहीं होती, लेकिन अब पक्का वायरल हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget