एक्सप्लोरर

कुत्ते को तलाब में घसीटकर ले गया कंगारू, पानी में डुबोने लगा मुंह, बहादुर शख्स ने ऐसे बचाई उसकी जान, देखें VIDEO

मोलोनी के लिए सबसे बड़ा टास्क यह था कि वह अपने कुत्ते को कंगारू की पकड़ से छुड़ाएं कैसे? जब उसकी नजर कंगारू पर पड़ी तो उसने देखा कि वह उसे ही घूर रहा था.

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया जाने वाले बहुत से लोगों में मकड़ियों या सांपों सहित कई खतरनाक प्राणियों का डर होता है. क्योंकि ये वहां बहुत आसानी से रिहायशी इलाकों में देखने को मिल जाते हैं. इनके अलावा और भी कई ऐसे जानवर हैं, जिनसे लोगों का सामना होता रहता है. ऑस्ट्रेलिया से इन दिनों एक बार फिर एक हैरान करने वीडियो सामने आया है. दरअसल इस वीडियो में एक कंगारू एक कुत्ते को अपने पंजों में जकड़ा हुआ नजर आ रहा है. कुत्ता इतना बेबस हो गया है कि वह चाहकर भी उसके चंगुल से नहीं निकल पा रहा.  

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मीटर लंबा कंगारू एक कुत्ते को घसीटकर तालाब के अंदर तक ले आया. उसने उसे बुरी तरह से जकड़ा हुआ है. यह कुत्ता मिक मोलोनी नाम के एक शख्स का था, जो मुर्रे नदी के किनारे अपने डॉग को सैर पर लेकर आया था. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका कुत्ता एकाएक गायब हो जाएगा. मोलोनी ने काफी देर तक अपने कुत्ते को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला. हालांकि काफी देर बाद उसे अपना कुत्ता एक कंगारू के चंगुल में फंसा नजर आया, जिसके बाद वह चौंक गया. 

कंगारू ने कुत्ते को बुरी तरह जकड़ा

मोलोनी के लिए सबसे बड़ा टास्क यह था कि वह अपने कुत्ते को कंगारू की पकड़ से छुड़ाए कैसे? जब उसकी नजर कंगारू पर पड़ी तो उसने देखा कि वह उसे ही घूर रहा था. कंगारू ने कुत्ते का आधा मुंह पानी के अंदर किया हुआ था. जबकि उसकी नजर मोलोनी को घूर रही थी. मोलोनी अपने कुत्ते को बचाने के लिए बिना कुछ सोचे-समझे पानी में उतर जाता है और अपना कैमरा चालू कर देता है. वह कंगारू के नजदीक जाता है और कुत्ते को खींचकर उसके चंगुल से छुड़ा लेता है. जिसके बाद कंगारू को गुस्सा आ जाता है और वह मोलोनी पर हमला करने लगता है, जिसकी वजह से उसका कैमरा पानी में गिर जाता है. 

मुंह ताकता रह गया कंगारू

मोलोनी कैमरे को पानी से बाहर निकालता है. जिसके बाद दिखाई देता है कि कंगारू सीना तानकर खड़ा है और अब भी मोलोनी को ही घूरकर देखा रहा है. कंगारू बार-बार मोलोनी को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन ऐसा कर नहीं पाता. जबकि वहीं दूसरी तरफ कुत्ता अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है. कंगारू मोलोनी का मुंह ताकता ही रह जाता है और मोलोनी पानी से निकलकर बाहर आ जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग मोलोनी की अपने कुत्ते की जान बहादुरी से बचाने के लिए तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चे ने किया 'चिप्स का पैकेट' चुराने का गुनाह...तो गिरफ्तार करके ले गई पुलिस, वायरल हुआ रोते-बिलखते बच्चे का VIDEO

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget