एक्सप्लोरर

Video: पेट्रोल भरवाने के बाद 2000 का नोट देना शख्स को पड़ा महंगा, पंपकर्मी ने वापस निकाल लिया तेल

UP Viral Video: ये मामला जालौन के मुख्यालय उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. वीडियो में पंप कर्मी ग्राहक की बाइक से पेट्रोल निकालता नजर आ रहा है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के 2000 रुपये के नोट वापस लेने के नोटिफिकेशन के बाद से कई दुकानदार और पेट्रोल पंप मालिक इसे लेने से मना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूपी के जालौन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पेट्रोल भरवा रहा है. वहीं, जब वह दो हजार का नोट देता है तो वहां मौजूद कर्मचारी लेने से मना कर देते हैं. इतना ही नहीं, वह कर्मचारी वापस गाड़ी की टंकी से पेट्रोल निकाल भी लेते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से इसपर चर्चा काफी गर्म है.

दरअसल, ये मामला जालौन के मुख्यालय उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. वीडियो में पंप कर्मी से ग्राहक कहता है कि सरकार ने 30 सितंबर तक 2000 का नोट चलन में रखा है तो उसने छुट्टे रुपये खुले न होने की बात कहते हुए स्कूटी से पाइप डालकर वापस पेट्रोल निकाल लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस बारे में पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा, 'ये केवल अफवाह है.' एक और यूजर ने लिखा, 'दो हजार के नोट लेने चाहिए.' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सरकार को इसपर सोचना चाहिए.' बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि अब दो हजार रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि जो नोट मार्केट में है, उसका चलन तय तारीख तक जारी रहेगा.
 
ये भी पढ़ें-़
 

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget