Watch: रेस्टोरेंट में शानदार सर्विस के लिए वेट्रेस को मिली लाखों की टिप, जानिए किस बात से नाराज मैनेजर ने नौकरी से किया बर्खास्त
Trending News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक वेट्रेस को उसकी शानदार सर्विस के लिए लाखों की टिप मिलते देखा जा सकता है.

Trending News: आज के समय में लोगों का रेस्टोरेंट और होटलों में खाना खाने जाना आम बात हो गई है. इसके साथ ही हमने अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद वेटरों को एक अच्छी टिप देते भी देखा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है. जिसमें रेस्टोरेंट में शानदार सर्विस के लिए एक वेट्रेस को लाखों की टिप मिली है.
दरअसल यह वीडियो अमेरिका के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है. जहां वेट्रेस को उसकी सर्विस के लिए क बिजनेसमैन ने साढ़े तीन लाख की टिप दे दी थी. जिसके बाद उसकी खुशी काफी बढ़ गई थी. वहीं कुछ समय बाद ही उसे इस टिप के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था.
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि अमेरिका के अर्कांसस में रहने वाली रयान ब्रांड्ट एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं. जिसे साढ़े तीन लाख की टिप मिलने के बाद उसके रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उसे यह रकम बाकी की वेट्रेस के साथ शेयर करने को कहा था. जिसके कारण वह काफी हैरान हो गई थी.
इसे भी पढ़ेंः
Traffic Challan: पत्नी से छिपकर गर्लफ्रेंड के साथ घूमता था शख्स, ट्रैफिक चालान ने खोल दी सारी पोल
वहीं इस बात की जानकारी उसने टिप देने वाले बिजनेसमैन को दे दी थी. जिसके बाद यह बात रेस्टोरेंट के मैनेजर को पता चल गई और उसने इस बात से नाराज होकर रयान को नैकरी से निकाल दिया. जिसकी जानकारी बिजनेसमैन को होने पर उसने रयान की ओर मदद के हाथ बढ़ाए हैं.
इसे भी पढ़ेंः
Watch: दुल्हन को लेने दरवाजे पर खड़ा था दूल्हा, सालियों ने ऐन वक्त पर की ऐसी डिमांड कि दूल्हा बोला- कंधे दबाओ और....
बिजनेसमैन ने रयान की मदद के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe का पेज बनाकर लोगों से मदद की अपील की है. बताया जा रहा है कि रयान अपने एजुकेशन लोन की किश्त को जमा करने के लिए रेस्टोरेंट में काम किया करती थी. वहीं नौकरी से निकाले जाने के बाद GoFundMe पेज से मिलने वाली मदद से उसके लोन को चुकाने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ेंः
Watch: शख्स ने मुंह से सांस देकर बचाई बंदर की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो























