एक्सप्लोरर

VIDEO: लड़की ने प्लास्टिक बैग से बनाई शानदार ड्रेस, मगर लोगों को बिल्कुल नहीं आई पसंद, जमकर किया ट्रोल

इस वीडियो में एक लड़की प्लास्टिक शॉपिंग बैग की मदद से अपने लिए एक ड्रेस तैयार करती नजर आ रही है. लड़की ने प्लास्टिक बैग को एक क्रॉप टॉप में तब्दील कर डाला है.

दुनिया में लोगों के पास अलग-अलग तरह का टैलेंट है. हर व्यक्ति अपने इसी टैलेंट की वजह से लोगों के सामने अपनी एक अलग पहचान बना पाता है. अगर आप सोशल मीडिया यूज़ करते हैं तो आपको दुनिया के कोने-कोने में रह रहे लोगों के हुनर के बारे में पता चलता रहता होगा. इंटरनेट पर वायरल होने वाले कुछ वीडियोज़ लोगों को काफी इंस्पायर करते हैं, जबकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखने के बाद समझ ही नहीं आता कि कंटेंट की तारीफ की जाए या कंटेंट क्रिएटर को ट्रोल किया जाए. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग गर्म हो गया है.

दरअसल यह वीडियो एक लड़की का है. इस वीडियो में लड़की एक प्लास्टिक शॉपिंग बैग की मदद से अपने लिए एक ड्रेस तैयार करती नजर आ रही है. लड़की ने प्लास्टिक बैग को एक क्रॉप टॉप में तब्दील कर डाला है. इस क्रॉप टॉप को देखकर एक बार को तो कोई भी व्यक्ति कन्फ्यूज़ हो सकता है कि ये प्लास्टिक बैग है या कोई फेब्रिक. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले अपने फॉलोवर्स को वो शॉपिंग बैग दिखाती है, जिससे वह क्रॉप टॉप बनाने वाली है. इसके बाद वह क्रॉप टॉप बनाने का पूरा प्रोसेस कैमरे में रिकॉर्ड करती है.

शॉपिंग बैग से बनाया क्रॉप टॉप 

काफी मेहनत के बाद लड़की क्रॉप टॉप बनाने में कामयाब हो जाती है. भले ही ये क्रॉप टॉप प्लास्टिक का होता है, लेकिन जब लड़की इसे पहनकर दिखाती है तो एक बार को तो हर कोई गच्चा खा जाता है. लड़की ने बहुत ही खूबसूरती से शॉपिंग बैग को क्रॉप टॉप में तब्दील कर डाला. इसी शॉपिंग बैग से लड़की ने एक क्लच भी बनाया, जो क्रॉप टॉप के साथ अच्छा लग रहा था. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hannah.liz.jacob नाम की एक यूजर ने पोस्ट किया है. हन्ना लिज़ जैकब को उम्मीद थी कि लोग उसके इस टैलेंट की तारीफ करेंगे. हालांकि हुआ कुछ और ही. 

लोगों ने किया ट्रोल

कुछ लोगों को छोड़कर ज्यादातर लोगों ने इस क्रॉप टॉप के लिए उसको जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली मुझे उर्फी जावेद की ड्रेस डिजाइनर मिल गई.' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिखाना तो कहां पहनकर जाओगी इसे.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं आपकी क्रिएटिविटी की कद्र करता हूं, लेकिन क्या ये बाहर पहनकर जाने के लिए सेफ और कंफर्टेबल है?'

ये भी पढ़ें: मरे हुए जानवर की सींग से बनाए जाते हैं नॉनवेज बर्तन, VIDEO में देखें कैसे होता है तैयार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
Skydiving Accident: प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
Video: धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget