एक्सप्लोरर

मरे हुए जानवर की सींग से बनाए जाते हैं नॉनवेज बर्तन, VIDEO में देखें कैसे होता है तैयार

पहले जानवर की सींग को फैक्ट्री में लाया जाता है. फिर इनको बर्तन का रूप देने के लिए अलग-अलग शेप में काटा जाता है. बर्तनों के अलावा इन सींगों का इस्तेमाल होम डेकोरेशन पीस बनाने के लिए भी किया जाता है.

दुनिया कई चौंकाने वाले रहस्यों और चीजों से भरी हुई है. लोग अपने जीवन में ऐसी कई सारी चीजें यूज़ करते हैं, जिनका निर्माण कैसे किया जाता है, इस बारे में उन्हें बिल्कुल जानकारी नहीं होती. उन्हें सिर्फ और सिर्फ उस चीज को इस्तेमाल करने से मतलब होता है. यह तो आप जानते हैं कि जानवरों की खाल से कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं, जो इंसानों के बहुत काम आती हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि उनकी सींगें भी बड़ी काम की चीज होती है? आपको यह जानकर बहुत हैरानी होने वाली है कि जानवरों की सींग का इस्तेमाल 'नॉनवेज' वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता है.

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों को जानवरों की सींग से नॉनवेज बर्तन बनाते हुए देखा जा सकता है. आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि इंटरनेशनल मार्केट में इन बर्तनों की कीमत लाखों में होती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले मरे हुए जानवरों की सींग को फैक्ट्री में लाया जाता है. फिर इनको अलग-अलग बर्तन का रूप देने के लिए अलग-अलग आकार में काटा जाता है. बर्तनों के अलावा, इन सींगों का इस्तेमाल होम डेकोरेशन पीस बनाने के लिए भी किया जाता है.

ऐसे बनते हैं नॉनवेज बर्तन

फैक्ट्री में एक साथ बड़ी संख्या में मरे हुए जानवरों की सींगें लाई जाती हैं. इसके बाद इनकी छंटाई की जाती है. जो सींग ज्यादा अच्छी होती हैं, उनसे होम डेकोरेशन पीस बनाया जाता है. जबकि जो थोड़ी कम अच्छी या रफ होती हैं, उनसे बर्तन बनाए जाते हैं. सींगों को कटर मशीन के जरिए नुकीले शेप में काटा जाता है. इसके बाद इसके अंदर से हड्डी बाहर निकाल दी जाती है. फिर रबिंग यानी घिसने की प्रक्रिया अपनाई जाती है. क्योंकि इसकी वजह से ही सींग से बनने वाले बर्तनों में चमक आती है. 

वीडियो में आगे आप देखेंगे कि फिर नुकीले भाग को आग पर गर्म किया जाता है. गर्म होने के बाद सींग के नुकीले भाग को मोड़ दिया जाता है. फिर पानी में डाला जाता है. ताकि इसके शेप में कोई बदलाव न आए. इसके बाद एक लकड़ी के बेस को ग्लू की मदद से इसके नीचे चिपका दिया जाता है. यह सब हो जाने के बाद एक बार फिर इसकी रबिंग की जाती है. तब जाकर यह चमचमाता बर्तन बनता है. 

वीडियो देखकर क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कहा, 'मैं इसका इस्तेमाल करना कभी पसंद नहीं करूंगा.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'नॉनवेज बर्तन...अब बर्तन भी नॉनवेज और वेज होने लगा.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मुझे ऐसी कोई भी चीज नहीं चाहिए, जिसपर किसी बेजुबान का खून लगा हो.'  

ये भी पढ़ें: बीच पर क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे थे लोग, तभी अचानक आई 'मौत की लहर'...और तिनके की तरह बह गए लोग, देखें VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
Video: बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget