एक्सप्लोरर

स्कूल नहीं जाना चाहता था बेटा, गुस्साए पिता ने दिया ऐसा सबक...तुरंत बैग लेकर स्कूल दौड़ा बच्चा

आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे स्कूल जाने में बहुत ज्यादा आनाकानी करते नजर आते हैं. माता-पिता को उन्हें स्कूल भेजने से पहले काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ती है.

सोशल मीडिया पर कभी सीख देने वाले तो कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियोज़ को देखने के बाद लोगों का एंटरटेनमेंट तो होता ही है, साथ ही साथ एक जरूरी सीख भी मिलती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक जरूरी सीख भी दी गई है. आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे स्कूल जाने में बहुत ज्यादा आनाकानी करते नजर आते हैं. माता-पिता को उन्हें स्कूल भेजने से पहले काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ती है. कई बार तो उनकी जिद्द के कारण उन्हें उनपर हाथ तक उठाना पड़ जाता है.

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा है. लेकिन वह जाना नहीं चाहता. जब बच्चे का पिता उसे पकड़कर स्कूल ले जाने की कोशिश करता है तो बेटा गुस्से में बैग उठाकर फेंक देता है और वहां से भागने का प्रयास करने लगता है. हालांकि पिता उसका जमीन पर गिरा बैग उठाता है और उसे समझाता है. लेकिन इसके बाद भी बच्चा नहीं मानता और रोने लगता है. बस फिर पिता का पारा भी हाई हो जाता है. 

नाराज पिता ने अपने अंदाज में दी सीख

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि अपने बेटे की इस हरकत से नाराज पिता उसे शर्ट से पकड़ते हुए खेत तक ले जाते हैं और उसे हल जोतने के लिए कहते हैं. बच्चा रोते-रोते हल जोतने लगता है. लेकिन उसका इस काम में भी मन नहीं लग रहा होता. बस फिर क्या था, बच्चे को यह बात समझ आ जाती है कि हल जोतने से अच्छा है कि वह स्कूल में पढ़ने चला जाए. वह तुरंत भागते हुए अपना बैग उठाता है और स्कूल की तरफ दौड़ पड़ता है. इस वीडियो को भले ही कॉमेडी अंदाज में बनाया गया हो, लेकिन इससे मिलने वाली सीख बहुत जरूरी है, जो बच्चे को समझ आ गई.

यूजर्स ने पिता को ठहराया सही

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'ऐसा पिता सब के हों, तो कोई भी बेटा अनपढ़ नही रहेगा.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'कोई पिता यह नहीं चाहता कि उसका बच्चा अनपढ़ रह जाए'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'बच्चे मां बाप को गलत समझते हैं. उन्होंने तो अपना वक्त निकाल लिया, अब अपनी औलाद के लिए कुछ सोच रहे हैं, तो वह जरूर अच्छे के लिए ही होगा. अपने माता-पिता को कभी गलत ना समझे.' 

ये भी पढ़ें: Diwali पर फोड़े गए ताबड़तोड़ पटाखे, दमघोंटू हुई हवा, वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखें प्रदूषण का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget