एक्सप्लोरर

टीचर ने दी बच्चे को उठक-बैठक करने की सजा, तो गुस्साए पिता ने स्कूल में घुसकर जमकर पीटा, VIDEO देख भड़के लोग

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे को सजा दिए जाने से नाराज पिता स्कूल में आकर टीचर की जमकर धुनाई करता नजर आ रहा है.

बच्चे देश का आने वाला कल होते हैं. हालांकि उनके भविष्य को निखारने का काम एक शिक्षक ही करता है. शिक्षक जहां अच्छा प्रदर्शन करने पर सहारना करता है तो वहीं गलती करने पर सजा भी देता है. आपको भी कभी न कभी टीचर से गलती करने पर सजा जरूर मिली होगी. माता-पिता की तरह ही टीचर भी यही चाहते हैं कि बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे और गलत रास्ते का रुख ना करे. यही वजह है कि बच्चा जब कोई गड़बड़ करता है तो शिक्षक उसे सजा देता है. हालांकि आजकल के जमाने में अगर टीचर बच्चे को डांट भी दे तो कई माता-पिता इस बात को लेकर टीचर से लड़ने-झगड़ने और मारपीट करने आ जाते हैं.

इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे को सजा दिए जाने से नाराज पिता स्कूल में आकर टीचर की जमकर धुनाई करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल ऑफिस में सजा देने वाला टीचर बैठा हुआ है. उसके साथ-साथ सोफे पर वह छात्र भी बैठा नजर आ रहा है, जिसको टीचर ने सजा दी थी. टीचर की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने बच्चे को सजा के तौर पर उठक-बैठक करने को कह दिया था. बस इतनी सी बात पर छात्र के पिता गुस्सा गए और एकाएक प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर टीचर से मारपीट शुरू कर दी. 

प्रिंसिपल ऑफिस में टीचर को पीटने पहुंच गया पिता

लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर स्कूल के सभी टीचर प्रिंसिपल ऑफिस पहुंच गए. हैरत की बात यह है कि किसी ने भी पिटते हुए टीचर की मदद करने की कोशिश नहीं की. इतनी सारे लोगों की मौजूदगी के बावजूद लड़के का पिता उसे पीटता रहा और टीचर मार खाता रहा. हालांकि जब परिस्थिति हाथ से निकलने लगी तो कुछ लोगों ने बीच में पड़कर पिता को रोक लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र भी अपने पिता को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा कर नहीं पाता. क्योंकि पिता सजा दिए जाने की बात से काफी आगबूबला होते हैं. यह घटना उत्तर प्रदेश के हनुमंत विहार में स्थित एक स्कूल की बताई जा रही है. 

पिता पर भड़के यूजर्स 

इंटरनेट पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. एक यूजर्स ने कहा, 'बड़ी शर्म की बात है कि यूपी में हर दिन कोई न कोई कांड होते रहते है. पुलिस को गुंडे लोगो पर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'बच्चे को सजा के तौर पर उठक-बैठक का व्यायाम कराना कोई गलत बात नही है. शिक्षक बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए ये सब करता है. ये शर्मनाक घटना है.' 

ये भी पढ़ें: महिला ने लिया 13 बच्चों को गोद, देखने में बिल्कुल असली लगते हैं ये बच्चे, मगर सच्चाई है कुछ और

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget