Viral: ज्वालामुखी के लावे पर शख्स ने पकाए अंडे, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
आइसलैंड में एक वोल्केनो के पिघलने की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इस वोल्केनो को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है, लेकिन एक शख्स ने वोल्केनो पर अंडे और बैकन पकाया है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक के पश्चिम में स्थित फगराडल्सफजाल वोल्केनो पिछले हफ्ते फट गया था. जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां पर हर रोज लग रही है. दरअसल ये वोल्केनो 800 से ज्यादा साल के बाद पहली बार फटा है, लेकिन ये वोल्केनो अपने फटने के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में बना हुआ है.
यहां पर एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे देख कर सब हैरान रह गये. Eiríkur Hilmarsson नाम के इस शख्स ने पिघलते हुए लावा पर अंडे और बैकन को पकाया और इसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया. वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जा रहा है और इस यूनिक टेक्निक को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
वोल्केनो पर बनाया खाना:
Eiríkur Hilmarsson एक यूट्यूबर है जिसने 11 सेकंड की क्लिप को शेयर किया जिसमें ये शख्स एक प्लेट को पिघलते लावा पर रखे हुए है और उस प्लेट में अंडे डालता नजर आ रहा है. साथ ही शख्स ने वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया है '2021 में पिघलते वोल्केनो पर अंडे और बैकन बनाया'.
[tw]
पुलिस का बयान:
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जांच की और बताया कि वीडियो को हटाने की जरूरत नहीं है लेकिन दोबारा ऐसी हरकत नहीं हो इस बात का ध्यान रखना होगा. साथ ही बताया कि वोल्केनो को देखने के लिए हजारों लोग आ रहे हैं, लेकिन उससे छेड़छाड़ करना सही नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः
छोटे शहरों-गांवों तक पहुंचा कोरोना, यूके वैरिएंट से और बड़ा हो सकता है खतरा | Uncut
























