स्वीमिंगपूल के अंदर महिला का जिमनास्टिक वीडियो वायरल, देखें लोगों के रिएक्शन
मियामी की एक महिला ने अपना पानी के अंदर जिमनास्ट करते हुए वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो में महिला के मूव्स की यूजर्स प्रशंसा कर रहे है.

इंटरनेट पर एक महिला का जिमनास्ट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. आप सोच रहे होंगे कि इसमें वायरल होने जैसा क्या है तो बता दें कि हम सब ने जिमनास्ट करते हुए काफी लोगों को देखा होगा लेकिन वो जमीन पर या किसी खास जगह पर जिमनास्टिक करते हैं लेकिन इस वायरल वीडियो में ये महिला पानी के अंदर हाथ में एक रिबन लिए हुएजिमनास्टिक करती दिख रही है.
दरअसल मियामी की एक ब्लॉगर क्रिस्टीना मकुशेंको तैराकी में विश्व चैंपियन हैं और इसी वजह से वो पानी के अंदर जिमनास्ट करती नजर आ रही हैं. क्रिस्टीना ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में क्रिस्टीना अमेरिकी सिंगर के गाने पर जिमनास्टिक कर रही हैं.
अमेरिकी गायक के गाने पर किया जिमनास्ट
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टीना ने अंडरवॉटर कितना खूबसूरती के साथ जिमनास्टिक किया है और अपने प्रॉप के रूप में एक रिबन का इस्तेमाल किया. वहीं उन्होंने अपना पूरा जिमनास्ट अमेरिकी सिंगर बिली इलिश के गाने खालिद पर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए क्रिस्टीना ने कैप्शन में लिखा 'अंडरवाटर रिदमिक जिम्नास्टिक', इस वीडियो को मैने ही शेयर किया है'.
View this post on Instagram
यूजर्स ने की क्रिस्टीना की तारीफ
क्रिस्टीना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. यूजर्स उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मैं ये वीडियो सारा दिन देख सकता हूं, वहीं दूसरे यूजर ने कहा आप शानदार हैं. वैसे क्रिस्टीना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं और पानी के नीचे डांस भी करती हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Dimple Kapadia से शादी करना चाहते थे Rishi Kapoor लेकिन पिता Raj Kapoor ने कह दिया था 'NO'!























