एक्सप्लोरर

जिम बना अखाड़ा! बॉडीबिल्डर्स ने औजार को बनाया हथियार और खोल दी खोपड़ी, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोट आई है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोहे की रोड से एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है जो कि दिखने में काफी भयावह नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट के गलियारों में हलचल मचा दी है. दरअसल, वायरल वीडियो में जिम को अखाड़ा बनते हुए दिखाया गया है. मामला दिल्ली की एक जिम का बताया जा रहा है जहां किसी बात को लेकर लड़कों के दो ग्रुप में झगड़ा हो गया जिसके बाद ये लोग एक दूसरे पर जिम के औजार से ही हमला करने टूट पड़े. बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोट आई है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोहे की रोड से एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है जो कि दिखने में काफी भयावह नजर आ रहा है.

जिम बन गई अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे और लट्ठ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक जिम को अखाड़ा बनते दिखाया गया है. जिम में काफी लोग जमा हैं और किसी बात को लेकर बहस चल रही है. पहले तो मामला बहस तक ही रहता है लेकिन बहस बढ़ते बढ़ते हिंसा का रूप ले लेती है और वही होता है जिसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था. अचानक लड़कों का एक ग्रुप दूसरे वालों पर हमला कर देता है और हाथापाई हो जाती है. इसके बाद दूसरे ग्रुप वाले लड़के जिम में रखे औजार से सामने वालों पर हमला कर देते हैं. थोड़ी देर में पूरी जिम अखाड़ा बन जाती है. लोहे की मोटी मोटी रोड़ उठाकर एक दूसरे पर हमला करते साफ देखा जा सकता है.

शख्स का फोड़ दिया सिर!

अपने साथी को पिटते देख सामने वाले ग्रुप का एक लड़का मोटा सा डंडा उठाकर हमला कर रहे शख्स के सिर पर दे मारता है जिसके बाद वो वहीं चित होकर गिर जाता है और फिर तो मानों जिम में युद्ध जैसे हालात हो जाते हैं. इंसान कुछ ही देर में कसाई बन जाते हैं और किसी की जान जाने की परवाह किए बगैर आंख बंद करके लट्ठ और लोहे की रोड़ से हमला करते हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जिसके सिर पर मारा वो बेचारा तो चित हो गया. एक और यूजर ने लिखा...कैसे कैसे लोग हैं, सिर फोड़ दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को सरहद पर भेजो, वहां इस तरह की लड़ाई का फायदा भी होगा भाई.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget