एक्सप्लोरर

बदमाशों ने चलती कार की छत से दागे रॉकेट, फोड़े पटाखे, खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इनकी गिरफ्तारी की मांग करना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने बदमाशों की इस हरकत को गलत ठहराया है.

दिवाली की धूम के दौरान ऐसी कई अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करने का काम किया है. सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें लोग पटाखों के साथ मस्ती-मजाक करते और अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगियों के साथ भी खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ युवक मेन रोड पर चलती गाड़ी में खतरानक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेन रोड पर एक साथ कई कारें चल रही हैं. इन कारों में कई युवक मौजूद हैं, जो सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं. एक गाड़ी की छत पर तो कुछ पटाखे और रॉकेट तक लगाए दिए गए हैं. जैसे-जैसे कार आगे बढ़ती, रॉकेट चिंगारी के साथ तेजी से फटता जाता. सिर्फ इतना ही नहीं, आप वीडियो में यह भी देख सकते हैं कि एक शख्स कार की छत से बाहर निकलकर हुड़दंगई कर रहा है. इन सभी युवकों ने न सिर्फ ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी की, बल्कि कई लोगों की जान को भी खतरे में डालने का काम किया.  

गुरुग्राम का बताया जा रहा वीडियो

बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुग्राम के साइबर सिटी की है. सभी युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इनकी गिरफ्तारी की मांग करना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने बदमाशों की इस हरकत को गलत ठहराया है. एक यूजर ने कहा, 'इससे मालूम चलता है कि हमें भारतीय दंड संहिता में सुधार करने की जरूरत है, जो वर्तमान समय के हिसाब से बहुत कमजोर है.' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'इन लोगों को जेल में बंद कर देना चाहिए. मैं पटाखे जलाने को सपोर्ट करता हूं, लेकिन इस बेवकूफी को नहीं.'

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस युवकों की पहचान करने में जुट गई है. वो जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. गुरुग्राम पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा, 'गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस वीडियो के संबंध में ज्यादा जानकारी हासिल की जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियम के मुताबिक कठोर कार्रवाई की जाएगी.'

ये भी पढ़ें: पिता ने गिफ्ट किया iPhone...तो खुशी से पागल हो गई बेटी, मगर अगले ही पल फूट-फूटकर पड़ा रोना- VIDEO  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget