एक्सप्लोरर

खड़ी ट्रेन की खिड़कियों पर शख्स ने बांस से किया हमला, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच की कांच की खिड़कियों को बंबू से तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Trending Video: रेलवे देश की सार्वजनिक संपत्ति है. लेकिन हाल ही के दिनों में रेलवे पर हमला करने और इसे डिरेल करने के कई सारे मामले सामने आए हैं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. यकीनन ऐसी हरकतें देखकर और इस तरह की खबरें सुनकर किसी का भी खून खौल उठेगा. ऐसे में लोगों का खून अभी ठंडा हुआ भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक और वीडियो ने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच की कांच की खिड़कियों को बंबू से तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पटना नई दिल्ली ट्रेन के कांच पर शख्स ने किया हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना-नई दिल्ली ट्रेन को एक शख्स कथित तौर पर अपने गुस्से का निशाना बनाता दिख रहा है. वायरल वीडियो कथित तौर पर पटना जंक्शन का बताया जा रहा है. वीडियो में प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच पर एक शख्स बंबू से बुरी तरह से वार करता है जिससे उसकी खिड़कियों के कांच टूट जाते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि लोग प्लेटफॉर्म से निकल रहे हैं लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं हैं. लोग आते जाते ट्रेन पर हमले का तमाशा देख रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ghantagram_memes (@ghantagram_memes)

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

इससे पहले भी वंदे भारत की तोड़ी गई खिड़की

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो वंदे भारत ट्रेन के खिड़की के कांच पर हथौड़े से हमला करता दिखाई दे रहा था. शख्स को हथौड़ा मारता देख कई लोगों ने हैरानी जताई थी कि आखिर कोई इसे कुछ कह क्यों नहीं रहा है. गौरतलब है कि शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन के कांच को हथौड़े से तोड़ते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था. जबकि उसे वहां पर कोई रोकने वाला भी नहीं था.

यह भी पढ़ें: खिड़की से झांकते हुए दुल्हन ने अपने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

क्या है सच्चाई

इस तरह के वायरल वीडियो को लेकर लोगों का अलग अलग मत है. कोई इसे साजिश बता रहा है तो कोई इसे रेलवे का ही एक नियम बता रहे हैं. जिसके तहत ट्रेन के किसी कांच को बदलने के लिए पुराने कांच को इसी तरह से तोड़ा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि यह कांच तोड़ने का आदेश रेलवे की तरफ से ही आता है. जब भी कोई कंपनी ट्रेन के कांच बदलती है तो इन कांच की खिड़कियों को इसी तरह से हथौड़े या फिर मजबूत औजार से तोड़ा जाता है. रेलवे से जुड़े मंथिरा मूर्ति एम. नाम के शख्स के अनुसार ये कांच बदलने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: चालान काटने के लिए पुलिस ने रोकी लेम्बोर्गिनी, कुछ नहीं मिला तो कार के साथ किया शो ऑफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget