एक्सप्लोरर

पहाड़ को जलाकर हमें भस्म करना है... उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के मामलों के बीच वीडियो हो रहा वायरल

Uttarakhand Forest Fire: पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी आग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के जंगल लगातार आग से धधक रहे हैं, आलम ये है कि चारों तरफ आग की वजह से धुआं-धुआं है. खासतौर पर पहाड़ों में ये आग थमने का नाम नहीं ले रही है, रात में ये नजारा और भी ज्यादा खौफनाक नजर आता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी आग को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कदम नहीं उठाए गए. सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के जंगलों की आग के तमाम वायरल हो रहे वीडियोज के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक आग लगाने का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को उत्तराखंड का बताकर शेयर किया जा रहा है. 

आग लगाने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये उत्तराखंड के जंगलों में आग लगाने वाले कुछ लोग हैं. हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि अब तक ये साफ नहीं है कि ये वीडियो उत्तराखंड के जंगलों में हाल ही में लगने वाली आग का है या नहीं. 

आग लगाते हुए बनाया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक वीडियो बना रहा है और दूसरा युवक बोल रहा है कि हमारा काम यही है कि आग लगाना और आग से खेलना... हम लोग आग से खेलते हैं. हमें पहाड़ को जलाकर एकदम भस्म करना है, आग लगाना है जितना भी पत्ता नीचे गिरा है. आग से खेलने वालों से कभी टक्कर नहीं लिया जाता है. वीडियो के बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि जंगल में भयंकर आग लगी हुई है. वीडियो में ये युवक खुद को बिहार का भी बता रहे हैं. 

इससे पहले उत्तराखंड के जंगलों में आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं और ये खूब वायरल भी हो रहे हैं. पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. कुछ वीडियो में ग्रामीणों को खुद खतरा मोल लेते हुए आग बुझाते हुए भी देखा जा सकता है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड के जंगल ऐसे जल रहे हों, हर साल आग के ऐसे ही तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं. 

ये भी पढ़ें - पार्क में खुलेआम कपल कर रहा था ये गंदी हरकत, लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget