एक्सप्लोरर

प्ले स्कूल से सामने आया एक डराने वाला वीडियो, बच्चों के साथ हो रहा था बुरा बर्ताव... देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई के प्ले स्कूल में टीचरों को मासूम बच्चों पर अत्याचार और उनका शोषण करते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई गुस्से से भर गया है.

Play School Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा मनोरंजन होता है. तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसे देख यूजर्स आग बबूला होने के साथ ही उनमें गुस्सा भर जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसमें प्ले-स्कूल या फिर डे केयर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ टीचरों को शोषण और मार पीट करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट गया है.

आमतौर पर छोटे बच्चों के माता-पिता उनके बेहतर भविष्य के लिए डे केयर के साथ ही शहरों में बच्चों के लिए खुले प्ले स्कूल में एडमिशन करा देते हैं. जहां पर बच्चे मस्ती करने के साथ ही पढ़ना भी सीखते हैं. ऐसे में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक प्ले स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख यूजर्स का दिल दहल गया है. वीडियो में प्ले स्कूल में टीचरों को छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ मारपीट करते उन्हें धमकाते देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आया प्ले स्कूल का यह सीसीटीवी फुटेज हर किसी को काफी हैरान कर रहा है. वीडियो को शोभना यादव ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में प्ले स्कूल की टीचर मासूम बच्चों पर अत्याचार करते और उन्हें बेहद दर्दनाक तरीके से उठाकर एक जगह से दूसरी जगह रखते नजर आ रही हैं. एक वीडियो में लाल रंग की जैकेट पहनी टीचर छोटे बच्चे का कान जोर से खींचकर उसे डांटते दिख रही है.

फिलहाल वीडियो के सामने आते ही यह जंगल की आग की तरह फैल रहा है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में 'अगर आपको लग रहा है कि आप अपने नन्हे बच्चों को डे केयर में डालकर निश्चिंत हो जाएंगे तो यह वीडियो एक बार ज़रूर देख लीजिए. किस तरह मुंबई के एक प्ले स्कूल में बच्चों का शोषण किया जा रहा है.' वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर एक लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

वहीं वीडियो को देख यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'हे ईश्वर! कैसे ज़ालिम लोग हैं ये... डरावना है ये सब कुछ.' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर इसे काफी भयावह और डरावना बताया है. एक अन्य ने इसे दानवता बताया है तो एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा 'प्ले स्कूल कभी भी बच्चों के लिए बेहतर नहीं होता, उन्हें ना ढंग का संस्कार मिलता है, ना प्यार, ना भोजन, ना ही बौद्धिक विकास होता है'.

यह भी पढ़ेंः कपल Kiss से लेकर लड़कियों की लड़ाई तक... वायरल हो रहे मेट्रो के ये वीडियो! आपने देखे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget