Watch: सड़क पर दौड़ा उल्टा स्कूटर, चकराया बड़े-बड़े इंजीनियर्स का दिमाग
Trending Video: सड़क पर दौड़ते उल्टे स्कूटर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो और इस शख्स की खुराफात ने बड़े बड़े इंजीनियर्स को हैरान कर दिया है.

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखने के बाद हर किसी का दिमाग चकरा रहा है. दरअसल, अचानक लोगों ने सड़क पर एक उलटा स्कूटर दौड़ते देखा तो जहां कई लोग हैरान रह गए तो कुछ लोगों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया. अब सड़क पर दौड़ते उल्टे स्कूटर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
अकसर आपने सड़को पर जुड़ाग गाड़िया चलते हुए देखी होंगी लेकिन ये पहली बार ही होगा जब आप ऐसा स्कूटर सड़क पर चलते देख रहे होंगे. सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने जुगाड़ की मदद से अपने लिए ऐसा स्कूटर तैयार किया. जिसे देखकर आप भी दांतों तले ऊंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे.
यहां देखिए ये पूरा वीडियो
View this post on Instagram
इस वीडियो और इस शख्स की खुराफात ने बड़े बड़े इंजीनियर्स को हैरान कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्कूटर को बड़े ही अजीब तरीके से चला रहा है. पहली नजर में वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे स्कूटर कोई और गाड़ी खींच रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि ये वाहन आगे से नहीं पीछे से चल रहा होता है, लेकिन अगले ही फ्रेम पता चलता है कि स्कूटर का हैंडल तो पीछे वाले हिस्से में लगाया गया है और शख्स नीचे बैठकर मजे से स्कूटर चला रहा है.
ये भी पढ़ें: Watch: खड़ी हुई गाड़ी पर एक्सरसाइज करने लगा लड़का, हुआ कुछ ऐसी कि सर के बल बुरी तरह गिरा
लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर तो अच्छे-अच्छे इंजिनियर दंग रह जाएंगे.’ तो वहीं, कुछ का कहना है कि ये जुगाड़ हमारे देश से बाहर नहीं जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसने भी इस वीडियो को देखा हैरान रह गए.
ये भी पढ़ें: Watch: गधे को अचानक आया गुस्सा, फिर देखिए सवारी कर रहे शख्स की कर दी ऐसी हालत




















