एक्सप्लोरर

जान जोखिम में डाल यूक्रेनी शख्स ने एंटी टैंक माइन को किया शिफ्ट, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी शख्स को रूस के सैनिकों का लगाया हुआ एंटी टैंक माइन हटाते देखा जा सकता है.

यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से जारी विवाद के बाद अब दोनों दी देशों के बीच भीषण लड़ाई जारी है. इस दौरान रूसी हमले के कारण यूक्रेन के कई सैनिकों की जान के साथ ही आम नागरिकों की भी जान जा चुकी है. दूसरी ओर अपनी जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक यूक्रेन से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं.

इस बीच सोशल मीडिया पर रूसी हमले के कई वीडियो सामने आए हैं. जिसमें हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक यूक्रेनी नागरिक को हाथों में रूस की एंटी टैंक माइन को उठाकर उसे दूर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो तेजी के साथ शेयर की जा रही है, वहीं ज्यादातर यूजर्स इसे देख काफी हैरान हो रहे हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक शख्स को अपने नंगे हाथों से एक एंटी टैंक माइन को ले जाते समय अपनी जान जोखिम में डालते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान देखा जा सकता है कि वह शख्स सिगरेट पी रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स रूसी एंटी टैंक माइन को पुल से दूर सड़क के पार ले जा रहा है. इस दौरान वह बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं दिखाई देता है.

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. ज्यादातर यूजर्स इस यूक्रेनी शख्स के हिम्मत की सराहना करते हुए उसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं रूस और यूक्रेन से भीषण युद्ध के बीच अमेरिका ने बेलारूस की राजधानी स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया है. इसके अलावा अपने राजनयिकों और अन्य गैर-आपातकालीन कर्मचारियों को रूस छोड़ने का निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ेंः
डांस करते हुए स्टंट भी कर रहे थे लड़के, अचानक हुआ ऐसा हादसा, फिर भी नाचना नहीं किया बंद

 

जिंदा होते हुए मृत घोषित कर दिया गया, जिंदा साबित करने के लिए 'मृतक' लड़ रहा है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप ने अब...', ईरान पर आर्थिक पाबंदी को लेकर क्या बोला अमेरिका
'ट्रंप ने अब...', ईरान पर आर्थिक पाबंदी को लेकर क्या बोला अमेरिका
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की बड़ी चेतावनी
रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
Embed widget