एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में खुले बालों में अल अय्यला करती दिखीं UAE की लड़कियां, यूजर्स को याद आ गए इस्लाम के सिद्धांत

यह वीडियो सामने आया है लोगों ने इस्लाम को लेकर चर्चा शुरू कर दी. दरअसल, इस्लाम में महिलाओं के लिए हिजाब और बुर्का को अनिवार्य बताया गया है, लेकिन जो वीडियो सामने आया, वह बिल्कुल अलग है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों खाड़ी देशों की यात्रा पर हैं. सऊदी अरब और कतर की यात्रा के बाद वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे थे. इस दौरान ट्रंप का स्वागत जिस अंदाज में हुआ, उससे सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, UAE में ट्रंप के स्वागत में सफेद कपड़े पहने लड़कियां खुले बालों में अपने सिर को हिलाती हुई दिखीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स के बीच इस्लामी सिद्धांतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि UAE में डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए कुछ लड़कियां एक कतार में खड़ी हैं. ये लड़कियां सफेद पोशाक और खुले बालों में अपने सिर को इधर से उधर हिला रही हैं. पीछे एक लंबी लाइन में कुछ पुरुष भी खड़े हैं और ढोल और किसी तरह की खास कविता को पढ़ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो सामने आया है लोगों ने इस्लाम को लेकर चर्चा शुरू कर दी. दरअसल, इस्लाम में महिलाओं के लिए हिजाब और बुर्का को अनिवार्य बताया गया है, लेकिन जो वीडियो सामने आया, वह बिल्कुल अलग है. 

अल-अय्यला डांस करती दिखीं लड़कियां

हर देश की अपनी संस्कृति है और जब भी कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी देश में होता है तो इन संस्कृतियों और रिवाजों के जरिए उनका स्वागत किया जाता है. डोनाल्ड ट्रंप जब UAE पहुंचे तो उनके स्वागत में भी यह खास अल-अय्यला डांस किया गया. यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार, अल-अयल्ला एक सांस्कृतिक डांस है, जिसे कविता, ड्रम और डांस के जरिए पेश किया जाता है. इस दौरान डांस परफार्मेंस में शामिल लोग एक कतार में खड़े होते हैं. लगभग बीस पुरुषों की दो लाइनें होती हैं और उनके चेहरे एक-दूसरे की ओर होते हैं. इन पुरुषों के हाथ में भाले या तलवार नुमा एक बांस की पतली छड़ी होती है. इनके आगे महिलाओं की कतार होती है, जो पारंपरिक पोशाक पहने और अपने बालों को इधर-उधर फैलाए हुए होती हैं. खास बात यह है कि इस डांस में सभी उम्र, लिंग और सामाजिक वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं. 

यूजर्स दे रहे इस्लाम का हवाला

सोशल मीडिया पर UAE का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, इस्लाम का झंडा उठाने वालों के मानो तन-बदन में जैसे आग लग गई. दरअसल, इस्लाम में महिलाओं को लेकर कई नियम-कायदे बताए गए हैं. इसके तहत उन्हें हिजाब और बुर्के में रहना होता है, लेकिन यूएई की तस्वीर एकदम उलट है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तरह लोग इस डांस की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इस्लाम के नाम पर महिलाओं के अधिकारों को दबाने वाले देशों को UAE से कुछ सीखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बारिश में अपनी फसल बचाने के लिए सड़क पर बैठकर ये करने लगा बेबस किसान, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget