एक्सप्लोरर

Viral: दो साल की बच्ची को सांप ने काटा, फिर बच्ची ने वापस सांप को काटकर लिया बदला, मर गया सांप

Viral News: तुर्की (Turkey) में एक छोटी लड़की को घर के बाहर खेलते हुए एक सांप काट लेता है. बच्ची को गुस्सा आता है और वो बदले में उस सांप को भी काट लेती है जब तक वो मर नहीं जाता.  

Trending: अगर किसी को सांप (Snake) दिख भर जाए तो उसकी सिटी-बिट्टी गुम हो जायेगी और डर के मारे वो रफ्फूचक्कर हो जायेगा. तुर्की के बिंगोल के कांतार गांव की एक छोटी लड़की ने इसके बिल्कुल विपरीत किया. इस बच्ची को जब उसके घर के बाहर खेलते हुए एक सांप ने काट लिया तो इस बच्ची ने सांप को पकड़ा और उसे वापस काट लिया.

बिल्कुल ठीक सुना आपने. ये बिलकुल सच्ची घटना है जो हाल ही में तुर्की में हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसियों ने एक चीख सुनी और यह देखने के लिए दौड़े कि इतना हंगामा क्यों हो रहा है. जब वो बाहर आए उनके होश उड़ गए. केवल दो साल की बच्ची अपने दांतों के बीच एक सांप  को दबाए हुए थी. उसके निचले होंठ पर काटने का निशान भी था.

कैसी है बच्ची

पड़ोसियों ने बच्चे पर प्राथमिक चिकित्सा करने और पैरामेडिक्स की मदद के लिए कॉल किया, लेकिन टीम के वहां पहुंचने से पहले ही घायल सांप मर गया था. इसके बाद इस बच्ची को बिंगोल्ग मैटरनिटी एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया. बच्ची के घरवालों ने राहत की सांस तब ली जब मेडिकल जांच में बच्ची के शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया. सभी इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

बच्ची के पिता ने बताया, "अल्लाह ने वास्तव में उसकी रक्षा की है. हमारे पड़ोसियों ने मुझे बताया है कि सांप मेरे बच्चे के हाथ में था, वह उसके साथ खेल रही थी और फिर उसने उसे काट लिया. फिर उसने प्रतिक्रिया के रूप में सांप को वापस काट लिया था. "

बच्ची थी लकी

वास्तव में ये बच्ची बहुत ज्यादा भाग्यशाली थी. हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो सांप की कौन सी प्रजाति थी या वह कितना खतरनाक था. यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वो सांप (Snake) संभवतः जानलेवा जहर वाला नहीं था, जैसा कि परिणाम से स्पष्ट है.

ये भी पढ़ें:

Watch: पानी पीने की कोशिश करते हाथी के बच्चे का ऐसा मजेदार वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा

Funny Video: गाय के सामने आदमी कर रहा था 'मार डाला' गाने पर डांस, देखिए फिर क्या हुआ आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cobra Viral Video : वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
बेंच पर बैठे-बैठे उंगली में फंसाईं उंगलियां और सेट कर ली लड़की, देखें बवाल वीडियो
बेंच पर बैठे-बैठे उंगली में फंसाईं उंगलियां और सेट कर ली लड़की, देखें बवाल वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget