एक्सप्लोरर

Video: गंदी नजर से घूरने की तुरंत मिल गई सजा, महिलाओं ने चप्पल मारकर सुजा दिया पूरा मुंह- वीडियो वायरल

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां एक मनचले को महिला से बदतमीजी करना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें दो महिलाएं एक मनचले को चप्पलें रसीद करती दिखाई दे रही हैं.

Trending Video: मनचलों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जहां मनचले महिलाओं को छेड़ते हैं और फिर उन्हें इसका जवाब कभी पुलिस के डंडे से मिलता है तो कभी महिला की चप्पल से. बावजूद इसके ऐसे लोग घिनौनी हरकतें करने से बाज नहीं आते. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां एक मनचले को महिला से बदतमीजी करना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दो महिलाएं एक मनचले को चप्पलें रसीद करती दिखाई दे रही हैं.

बीच बाजार शख्स को महिलाओं ने मुंह पर मारे चप्पल

वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां डबल पुलिया पर एक समारोह के दौरान शख्स ने महिला से बदतमीजी कर दी. बदतमीजी करने के बाद परिवार के साथ आई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बस इसके बाद क्या था, लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और परिवार की दो महिलाओं ने शख्स के ऊपर चप्पलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में महिलाओं ने आव देखा न ताव शख्स के मुंह पर स्पीड के भाव चप्पलें रसीद कर दी. शख्स माफी मांगता रहा, लेकिन दुर्गा का रूप ले चुकी महिलाएं कहां उसकी सुनने वाली थी. 

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

इतना मारा कि कपड़े फाड़ दिए!

महिलाएं शख्स को चप्पलों से सूत ही रही थी कि देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशबीन बनकर शख्स की सुताई देखने लगे. महिलाओं को शख्स के मुंह पर चप्पलें मारने का मानों शौक चढ़ गया था. माफी मांगता शख्स हाथों से अपने मुंह को कवर कर रहा था, लेकिन चप्पलें पड़ने की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि शख्स मुंह छिपाने में सफल नहीं हो पाया. कभी चांटे, कभी लात तो कभी चप्पल. शख्स को मारने के दौरान महिलाओं ने उसकी शर्ट तक फाड़ दी. मानों महिलाएं मनचलों से तपी बैठी हो. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिस पर लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

जो बीच में आए उसे भी पड़े चप्पल, बोले यूजर्स

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक करीब 1 लाख बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस घटनाक्रम पर अपनी अलग अलग राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....बहुत अच्छा किया, ये लोग बड़े गंदे होते हैं. एक और यूजर ने लिखा....जो बीच में आकर बचाने की कोशिश कर रहा है उसे भी चप्पल पड़नी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के कलेश मन को शांति देते हैं.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget