एक्सप्लोरर

Video: रील बनाने के चक्कर में मुंह के बल तालाब में गिरी लड़की, लोग बोले- एक मछली पानी में गिरी छपाक

Viral Video: एक लड़की को रील बनाते हुए देखा गया है. जिसमें वो एक तालाब के किनारे खड़े होकर रील बना रही है. रील बनाते हुए वो बिना देखे तालाब में रखी नीव पर चढ़ने का प्रयास करती है.

सोशल मीडिया का जमाना है, लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं. कोई खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आता तो कोई ऐसी जगह वीडियो बनाने की कोशिश करता है, जिससे उनकी जान तक दांव पर लग जाती है. रील बनाना अब शौक नहीं बल्कि अब एक नशा सा बन गया है और यह नशा धीरे-धीरे युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रहा है.

ऐसे में कई बार रील बनाते हुए लोग ऐसा कदम उठा बैठते हैं जिससे उनकी जान हलक में आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाते हुए तालाब में जा गिरती है. देखने में यह वीडियो आपको मजाकिया लग सकता है, लेकिन यह खतरनाक साबित हो सकता था अगर लड़की के साथ कोई अनहोनी हो जाती. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को रील बनाते हुए देखा गया है. जिसमें वो एक तालाब के किनारे खड़े होकर रील बना रही है. रील बनाते हुए वो बिना देखे तालाब में रखी नीव पर चढ़ने का प्रयास करती है, जैसे ही वो नाव पर चढ़ती है उसी वक्त नाव वहां से आगे की तरफ खिसक जाती है और लड़की फिसल कर तालाब में गिर जाती है. वीडियो देखकर यूजर्स बोल रहे हैं, तालाब में एक मछली गिरी छपाक. यह वीडियो देखने में जितना मजेदार है उतना ही परेशान करने वाला भी है, अगर तालाब में कोई जानवर होता या तालाब उस जगह से गहरा होता तो लड़की की जान भी जा सकती थी. इससे पहले भी यूपी के हल्द्वानी में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक महिला की रील बनाने के चक्कर में जान चली गई थी.

देखें वीडियो

वीडियो को @PalsSkit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं हजारो बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...एक मछली पानी में गिरी छपाक. एक और यूजर ने लिखा...पापा की परी, पानी में गिरी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब इसे निकालने पक्का कोई जलपरा ही आएगा.

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेन में सीट के लिए हुआ संग्राम, शख्स ने लड़कियों के साथ कर दी मारपीट- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget