एक्सप्लोरर

पुल से कूदकर जान देने को तैयार था कारोबारी, पुलिस के हाथ में बिरयानी देखी तो बदल दिया प्लान

Viral News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है.

Kolkata Viral News: कोलकाता पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए ऐसी तरकीब अपनाई कि जान देने के लिए पुल पर चढ़ चुका कारोबारी बेहद आराम से नीचे उतर आया. हुआ यूं था कि 40 वर्षीय एक कारोबारी जान देने के इरादे से पुल पर चढ़ गया था. पुलिस मौके पर पहुंची और बिरयानी का लालच देकर उसे बचा लिया. अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि कोलकाता पुलिस ने कारोबारी की जान आखिर कैसे बचाई.

यह है पूरा मसला

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला सोमवार (22 जनवरी) दोपहर का है. उस दौरान दोपहिया से जा रहे 40 वर्षीय एक शख्स ने अचानक अपनी गाड़ी ब्रिज पर रोक दी. उस वक्त वह अपनी बड़ी बेटी को साइंस सिटी लेकर जा रहा था. उस शख्स का कहना था कि उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया है, जिसे वह ढूंढने लगा. 

अचानक देने लगा धमकी

कराया पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की मानें तो वह शख्स अचानक ही पुल पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. साथ ही, कोलकाता पुलिस डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को भी बुला लिया गया. उन्होंने आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स से बातचीत शुरू कर दी और बचाव का रास्ता ढूंढने लगे.

बिरयानी के लालच में बदला प्लान

बताया जा रहा है कि उस शख्स की बेटी से बात करने और हालात को समझने के बाद पुलिस ने खास प्लान बनाया. उन्होंने उस शख्स को पुल से उतरने के लिए कई तरह के ऑफर दिए. इसके अलावा उसे नौकरी दिलाने और बिरयानी देने का वादा भी किया. इसके बाद वह शख्स पुल से नीचे उतर गया. अधिकारियों का कहना है कि अगर वह शख्स पुल से गिर जाता तो इलेक्ट्रिक पोल्स या रेलवे ट्रैक की वजह से उसे गंभीर चोट लग सकती थी.

इस वजह से करना चाहता था आत्महत्या

पुलिस ने शख्स से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बेहद परेशान चल रहा है. कारोबार में घाटा होने की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. साथ ही, कुछ समय पहले ही पत्नी से उसका तलाक हो गया था, जिससे वह बुरी तरह टूट चुका है. ऐसे में वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगा था.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के मंदिर में रामलला ने झपकाईं पलकें? वायरल वीडियो देखकर श्रद्धालु बोले- जय श्रीराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget