एक्सप्लोरर

बेफिक्र होकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था शख्स, अचानक सामने आ गया खूंखार बाघ और फिर... देखें Video

Viral Video: लोनावाला के रेलवे घाट खंड पर एक ऐसे जानवर को दौड़ते हुए देखा गया है, जिससे इंसान तो क्या जगंल के ताकतवर जानवर भी कांप उठते हैं.

जरा सोचिए...आप बेफिक्र होकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे हैं और आपका सामना बाघ या शेर जैसे खूंखार जानवरों से हो जाए? अब आप सोच रहे होंगे कि भला रेलवे ट्रैक पर खूंखार जानवरों क्यों आएंगे. उनकी असली जगह तो जंगल में है. यही बात हम भी सोच रहे थे, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सबके दिलों को झंकझोर कर रख दिया है. दरअसल महाराष्ट्र के लोनावाला से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, उसके हाथ-पांव फूल जा रहे हैं.    

लोनावाला के रेलवे घाट खंड पर एक ऐसे जानवर को दौड़ते हुए देखा गया है, जिससे इंसान तो क्या जगंल के ताकतवर जानवर भी कांप उठते हैं. यह जानवर और कोई नहीं, बल्कि एक बाघ था. जी हां बाघ. सोशस मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे ट्रैक पर चल रहा होता है. उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि उसके सामने आगे क्या मुसिबत आने वाली है. शख्स अपनी धुन में मग्न था, तभी दूसरी तरफ से एक बाघ दौड़ते हुए निकलता है. जैसे ही शख्स की नजर बाघ पर पड़ती है, उसके पसीने छूटने लगते हैं. वह आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर दौड़ने लगता है और जान बचाने की जद्दोजहद करने लगता है. 

दहशत में लोग

गनीमत यह रही कि बाघ ने शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. वह अपने रास्ते निकल गया. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में दहशत पैदा हो गई है. कुछ लोगों ने दावा किया ये बाघ नहीं तेंदुआ था. जबकि कुछ लोग इस जानवर के बाघ होने का दावा कर रहे हैं. अब बाघ हो या तेंदुआ, दोनों ही जंगल के खूंखार जानवर माने जाते हैं. इनका खुलेआम इंसानों के बीच घूमना चिंता का विषय है. क्योंकि ये किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर @LonavalaTourism नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. 

ये भी पढ़ें: यशराज मुखाटे ने 'लप्पू सा सचिन' पर बना डाला ऐसा गाना...कि लोगों की नहीं रुक रही हंसी, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget