एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में चोर की जमकर कुटाई! फोन निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ा, फिर CISF ने...वीडियो वायरल

युवक की जेब से एक लड़का मोबाइल निकाल लेता है. लेकिन पीड़ित को वक्त रहते इसका अहसास हो जाता है. इसके बाद जो होता है, वो दिल्ली की सर्दियों से भी ज्यादा ठंडे पड़े चोर के होश उड़ा देता है.

सोचिए आप सुबह ऑफिस के लिए जल्दी में हों. दिल्ली मेट्रो की भीड़ में घुसे हों. हर ओर से लोग धकेल रहे हों, सांस तक लेना मुश्किल हो. और तभी एक चोर आपकी जेब में हाथ डाल दे. लेकिन यहां किस्मत थोड़ी तेज थी और चोर की चाल थोड़ी ढीली. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो दिल्ली मेट्रो की उसी भीड़ का है, लेकिन इस बार चर्चा मेट्रो की सफाई या पाबंदियों की नहीं, बल्कि एक चोर की जबरदस्त पिटाई की है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे भीड़ में खड़े एक युवक की जेब से एक लड़का मोबाइल निकाल लेता है. लेकिन पीड़ित को वक्त रहते इसका अहसास हो जाता है. इसके बाद जो होता है, वो दिल्ली की सर्दियों से भी ज्यादा ठंडे पड़े चोर के होश उड़ा देता है.

दिल्ली मेट्रो में चोर की जबरदस्त धुलाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स को महसूस होता है कि उसकी जेब से फोन गायब है, वह तुरंत पीछे मुड़ता है और एक लड़के को पकड़ लेता है. शुरुआत में वो शांति से बात करता है. चोर को समझाता है, लताड़ लगाता है. लेकिन चोर बड़ी मासूमियत से कहता है “भाई मैं तो कुछ नहीं किया. मेरा नहीं है कुछ भी.” अब भैया, जब बंदा चोरी कर भी रहा हो और ऊपर से झूठ बोलकर मासूम भी बन जाए, तो गुस्सा किसे नहीं आएगा.

सीआईएसएफ ने आकर बचाई जान

शख्स जबरदस्ती उसकी जेबें टटोलता है और तभी चोर की जेब से मोबाइल नीचे गिर पड़ता है. फिर क्या था, पीड़ित का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. बिना एक पल गंवाए, वो चोर की ऐसी धुनाई करता है कि आसपास खड़े लोग तक चौंक जाते हैं. तमाचे, घूंसे, लातें. सब कुछ चलता है. कुछ पल बाद मेट्रो में सफर कर रहे दो सीआईएसएफ जवान मौके पर पहुंचते हैं और शांति की अपील करते हैं. लेकिन तब तक बगल खड़े दो अन्य यात्री भी मामले में कूद पड़ते हैं और मिलकर चोर की बुरी तरह कुटाई करते हैं. इसके बाद CISF मामला शांत करवाकर चोर को अपने साथ ले जाती है.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कम तुड़ाई हुई है, मैं होता तो एक पैर पर घर जाता. एक और यूजर ने लिखा...और मारो, कुछ दिन पहले मेरा फोन भी निकाल लिया था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अभी ले जाकर छोड़ देंगे. जितना हो सके मेट्रो में ही तोड़ लिया जाए.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget