एक्सप्लोरर

Metaverse Wedding Reception: तमिलनाडु का ये कपल मेटावर्स के जरिए करेगा वेडिंग रिसेप्शन, देखें वीडियो

Metaverse Wedding Reception: दिनेश एसपी और जनगानंदिनी फरवरी के पहले रविवार को तमिलनाडु के शिवलिंगपुरम गांव में शादी करेंगे, लेकिन उन्होंने अपना रिसेप्शन डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का प्लान किया है.

Metaverse Wedding Reception: तमिलनाडु के एक कपल ने नई तरकीब से वेडिंग रिसेप्शन की योजना बनाई है. दरअसल, तमिलनाडु के इस कपल ने मेटावर्स में शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करने वाले हैं. दिनेश एसपी और जनगानंदिनी रामास्वामी फरवरी के पहले रविवार को तमिलनाडु के शिवलिंगपुरम गांव में शादी करेंगे, लेकिन उन्होंने अपना रिसेप्शन डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का प्लान किया है. वे अपने मेटावर्स रिसेप्शन के लिए डिजिटल अवतार चुनेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी समारोह के बाद दंपति अपने हॉगवर्ट्स-थीम वाले रिसेप्शन के लिए वर्चुअल वेन्यू में प्रवेश करने के लिए अपने लैपटॉप पर ऑनलाइन रहेंगे और दुनिया भर के उनके दोस्त और परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे. ट्विटर पर दिनेश एसपी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी शादी का रिसेप्शन कैसा दिखेगा. उन्होंने बताया है कि यह भारत की पहली मेटावर्स शादी होगी. 

जनगानंदिनी एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और दिनेश आईआईटी मद्रास में प्रोजेक्ट एसोसिएट के रूप पर काम करते हैं. दिनेश ने बताया, मुझे मेटावर्स वेडिंग रिसेप्शन का ख्याल आया और ये प्लान मेरी मंगेतर को भी पसंद आया. उन्होंने कहा कि मैं क्रिप्टो और ब्लॉकचेन तकनीक से जुड़ा हूं और पिछले साल भर से इस पर काम कर रहा हूं. चूंकि ब्लॉकचेन मेटावर्स की बुनियादी तकनीक है, ऐसे जब मेरी शादी तय हुई, तो मैंने मेटावर्स में रिसेप्शन रखने के बारे में सोचा. 

दिनेश का मानना है कि वे ब्लॉकचैन को लेकर हमेशा से उत्सुक रहे हैं और आभासी दुनिया के विचार के पीछे ब्लॉक चैन का सिद्धांत ही काम करता है. चूंकि यह कपल पहली बार इंस्टाग्राम पर ही मिले थे. ऐसे में उन्हें लगा कि उनकी शादी के रिसेप्शन के लिए इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता है और कोरोना महामारी के बीच यह सभी के लिए उपयुक्त भी है. गौरतलब है कि मेटावर्स एक आभासी वास्तविकता की दुनिया है जहां उपयोगकर्ता लाइव रहकर डिजिटल अवतारों के जरिए एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Assembly Election 2022: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में इन लोगों को मिली पोस्टल बैलट से वोट देने की इजाजत

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget