एक्सप्लोरर

स्कूल जाने से कतराने वालों को याद आ जाएगा अपना बचपन, ज़रा देखिए इस तस्वीर को

आईपीएस अधिकारी सुभाष दुबे ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कई बच्चे मिलकर एक बच्चे को स्कूल ले जाते दिख रहे हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

स्कूल के दिनों के साथ आपकी और हमारी बहुत सी यादें जुड़ी हैं. रोजाना सुबह 7 बजे उठना, नहाना और खाना खाकर स्कूल जाना भी मानो कई बच्चों के लिए किसी जंग से कम नहीं है. ऐसे भी बहुत से बच्चे होते हैं जो हफ्ते में दो-तीन बार तो पेट दर्द और सिर दर्द का बहाना लगाकर स्कूल से छुट्टी ले लिया करते हैं. ऐसे बच्चों के घरवाले भी इनकी बचकानी हरकतों से बहुत परेशान होते हैं. इन्हीं बच्चों को स्कूल बुलाने का तरीका कुछ शातिर शिक्षकों के पास होता है. कुछ शिक्षक तो ऐसे आलसी बच्चों को घर से लेकर आने के लिए स्कूल से ही बच्चों की छोटी टीम बनाकर उनके घर भेज देते हैं. इस 'टास्क फोर्स' में क्लास के सबसे बदमाश बच्चे होते हैं. इनको भी जैसे इस काम में काफी मजा आता है. 

इसी दृश्य को दिखाती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि कई बच्चों ने एक बच्चे को अपने ऊपर टांग रखा है और उसे जबरदस्ती स्कूल लेकर जा रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी सुभाष दुबे ने शेयर किया है. आईपीएस अधिकारी ने तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बचपन में स्कूल में मास्टर जी द्वारा भेजी गई कमांडो फोर्स, जो ना कोई बातचीत करती थी, ना ही कोई समझौता. इस वायरस तस्वीर को ट्विटर पर अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं 5 हजार से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं.

कुछ मजेदार कमेंट्स
ट्विटर यूजर अभिषेक त्रिपाठी ने लिखा- मैं भी एक बार इस कमांडो दस्ते में शामिल हो चुका हूं. वहीं एक अन्य यूजर रूबी ने लिखा कि सर आपने तो पुराने दिन याद दिला दिए. बचपने की इस अनोखी तस्वीर को देख लोग अपने पुराने दिनों को याद करने पर मजबूर हो गए हैं. इस तस्वीर को देख हम सभी को कहीं ना कहीं अपना बचपन जरूर याद आता है. ट्विटर पर लोग आईपीएस अधिकारी को धन्यवाद तक कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- जानवरों से प्यार या पागलपन? लाखों रुपये खर्च करने के बाद कुत्ते जैसा दिखने लगा ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget