एक्सप्लोरर

पुलिस थाने की छत पर चढ़कर सांड ने मांगा इंंसाफ... गजब की तस्वीर देख मजे लेने लगे लोग

रायबरेली जिले के सालोन थाने में अचानक तब हड़कंप मच गया जब एक आवारा सांड अचानक पुलिस थाने की छत पर आ पहुंचा. इस अनोखी और अजीब घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कहते हैं कि कानून अंधा होता है, ऐसे में इंसाफ की चाह सिर्फ इंसानों को ही नहीं जानवरों को भी होती है. ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक सांड पुलिस स्टेशन की छत पर खड़ा नजर आ रहा है मानो अपनी किसी मांग को लेकर वो धरना दे रहा हो. आइए आपको बताते हैं कहां का है ये मजेदार मामला.

रायबरेली जिले के सालोन थाने में अचानक तब हड़कंप मच गया जब एक आवारा सांड अचानक पुलिस थाने की छत पर आ पहुंचा. इस अनोखी और अजीब घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. थाने की छत पर जैसे ही सांड चढ़ा वैसे ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ सांड को देखने के लिए थाने के आसपास जमा हो गई. 

इंसाफ मांगने पहुंचा सांड?

सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर इस घटना की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है. कुछ पोस्ट में यूजर्स चुटकी लेते हुए दावा कर रहे हैं कि लखनऊ में गोवंश की खस्ता हाल और हो रही गायों की मौत से नाराज यह सांड पुलिस थाने की छत पर इंसाफ मांगने के लिए धरना देने पहुंच गया. केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां आवारा जानवरों के कारण लोगों की सबसे ज्यादा मौतें होती है. ऐसे में थाने में घुसा यह सांड वहां मौजूद लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था.

देखें पोस्ट

निर्माणाधीन मकान से थाने की छत पर पहुंचा सांड

सालोन थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप ने मीडिया को बताया कि थाने के पास में एक मकान का काम चल रहा है, इस मकान में सीढ़ियां भी बनी हुई है, इसी सीढ़ी से सांड मकान की छत पर चढ़ा और दिवार फांद कर थाने की छत पर आ पहुंचा. सांड को देखकर पुलिसकर्मी दौड़े और सांड को नीचे उतारने में जुट गए. इन्हीं सब में सांड थाने के बगल में गांव के प्रधान जमुरवा बुजुर्ग के मकान के टीन शेड पर कूद गया.

यूजर्स बोले नाराज है सांड

तस्वीर को @SamajwadiAjahar के एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा गया...शायद लगातार मरती हुई गोवंशो की वजह से गऊ माता जी ने थाने की छत पर चढ़ कर धरना देना शुरू कर दिया है और कह रहीं हैं मुझे भी इंसाफ चाहिए हमारी मांगे पूरी करो. यह पहला मामला नहीं है कि किसी सरकारी भवन में जानवर घुसा हो. इससे पहले भी रायबरेली के एक सरकारी अस्पताल में एक आवारा सांड घुस आया था. उस वक्त वार्ड में कई सारे मरीज भी मौजूद थे, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: Video: रेलवे की पटरियों के बीच तैरने लगीं मछलियां, मुंबई में भारी बारिश के बीच वायरल हो रहा वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget