एक्सप्लोरर

Video: रेलवे की पटरियों के बीच तैरने लगीं मछलियां, मुंबई में भारी बारिश के बीच वायरल हो रहा वीडियो

बारिश को लेकर मुंबई में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में मुंबई के कई सारे रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है. इन्हीं सब में मुंबई के एक रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मछलियां तैरती दिखाई दीं.

Trending Video: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात हैं. हाल ही में मुंबई में भी मुसलाधार बरसात से कई जगह हालात बिगड़ गए जिससे जगह जगह पानी भर गया और कई लोग बेघर हो गए. मुंबई में कई सारे स्कूल और ऑफिस की छुट्टी कर दी गई. बारिश की वजह से हवाई, रेल तथा सड़क यातायात बाधित है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में यहां पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर मुंबई में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में मुंबई के कई सारे रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है. इन्हीं सब में मुंबई के एक रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मछलियां तैरती दिखाई दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रेलवे ट्रैक पर तैरती दिखी कैटफिश

भारी बारिश के बीच मुंबई के कई स्थानों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिसके चलते कई रोचक घटनाएं भी देखने को मिलीं. इन्हीं सब में कथित तौर पर मुंबई के एक रेलवे ट्रैक पर कई सारी कैटफिश तैरती हुई दिखाई दी. जिसके बाद लोगों में यह नजारा देखने की ललक सी जाग गई. लोग तैरती हुई मछलियों का वीडियो बनाने में मशगूल रहे. हो सकता है कि मछलियां किसी नदी से निकल कर बाढ़ के पानी के साथ ट्रेक तक आ गई हो. रेलवे लाइन पर इस तरह से मछलियों का आ जाना अपने आप में पहला और अनोखा मामला है. यूजर्स वीडियो को लेकर इसे मुंबई का मरीन रेलवे स्टेशन नाम दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि ऐसे नजारे रोज देखने के लिए आप मरीन ड्राइव पर रेलवे स्टेशन बना दीजिए.

देखें वीडियो

लाखों बार देखा गया वीडियो

वीडियो को @trainwalebhaiya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स वीडियो को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...दुर्भाग्य से ये मछलियां मर जाएंगी जब यहां का पानी सूखेगा. एक और यूजर ने लिखा...अब हम वानखेड़े में कुछ व्हेल मछली देखने के लिए उत्सुक हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर ये सब कोलकाता में हुआ होता तो यह फायदेमंद होता, लोगों को मुफ्त की मछलियां मिल जाती, लेकिन दुर्भाग्य से यह सब मुंबई में हुआ है.

यह भी पढ़ें: Video: रेलवे फाटक पर एक दूसरे से भिड़ गए सांड, तमाशे के बीच खड़ी रही ट्रेन- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
LPG संकट के बीच एक्टिव हो गए भारत के वैज्ञानिक, खाना बनाने का देसी जुगाड़ वायरल
LPG संकट के बीच एक्टिव हो गए भारत के वैज्ञानिक, खाना बनाने का देसी जुगाड़ वायरल
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
मालकिन ने नहीं दिया टमाटर तो बुलाने लगा पुलिस, क्यूट तोते का वीडियो वायरल
मालकिन ने नहीं दिया टमाटर तो बुलाने लगा पुलिस, क्यूट तोते का वीडियो वायरल

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget