एक्सप्लोरर

तिरंगे को लात मारते हुए वीडियो हो रहा वायरल! असम में दिया गया शर्मनाक घटना को अंजाम- वीडियो वायरल

वीडियो में कुछ लड़के खुलेआम भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नजर आ रहे हैं और ये दृश्य इतना शर्मनाक है कि देखकर हर किसी का खून खौल उठता है. आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे.

देश की शान तिरंगा सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और बलिदानों का प्रतीक है. यही वह झंडा है जिसके नीचे लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी. यही वह तिरंगा है जो हर भारतीय के दिल में जोश भर देता है. जब यह हवा में लहराता है तो हर किसी की आंखों में गर्व और सम्मान झलकता है. लेकिन सोचिए, अगर इसी तिरंगे को कोई जमीन पर पटक दे, उसे लात मारे और पैरों तले रौंद दे तो दिल पर क्या बीतेगी. गुस्से की ज्वाला किसी की भी आंखों से निकल पड़ेगी. यही मंजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है जिसने पूरे देशवासियों के दिल को चोट पहुंचाई है. वीडियो में कुछ लड़के खुलेआम भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नजर आ रहे हैं और ये दृश्य इतना शर्मनाक है कि देखकर हर किसी का खून खौल उठता है.

तिरंगे को मारी गई लात, वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़के तिरंगे झंडे को जमीन पर पटक देते हैं. इसके बाद वे उसे लात मारते हैं और पैरों तले रौंदते हैं. जिस झंडे को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, उसी झंडे को इन युवकों ने खिलौना समझकर बेइज्जत कर दिया. इस वीडियो को किसी ने घर की बालकनी से छुपकर शूट किया है और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना असम के गुवाहाटी के खनकार गांव की है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है.

गिरफ्तारी की हो रही मांग

लोग सोशल मीडिया पर लगातार इन युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त से बाहर है और ऐसा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ तिरंगे का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है. वीडियो को लेकर लोग गुस्से में हैं और लगातार प्रशासन से कार्रवाई की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल...देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @VigilntHindutva नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इन्हें पकड़कर पब्लिक को सौंप दो. एक और यूजर ने लिखा...ऐसे लोग रहते भारत में हैं और गाते कहीं और का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी रोक दो भैया' पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget