एक्सप्लोरर

पोस्टमार्टम सेंटर में अपने आप चलने लगी ये 'भूतिया सीढ़ी', Video देखकर 'दहशत' में आए लोग

चार पैरों वाली ये सीढ़ी ऐसे चल रही है, जैसे कोई इंसान इसे चला रहा हो. मगर आसपास कोई दिखाई नहीं दे रहा है. कई लोगों ने इस बात का शक भी जाहिर किया है कि किसी ने सीढ़ी पर रस्सी बांधकर यह मस्ती की होगी.

भूत, चुड़ैल और आत्माओं से जुड़ी कहानियां तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. लेकिन हमेशा यह कहा जाता है कि यह केवल मन का वहम होता है. आत्माएं या भूत जैसी कोई चीज नहीं होती है. लेकिन कई लोगों ने अपनी आंखों से भूत या आत्माओं को देखने का दावा किया है. हालांकि लोग उनकी बात को अक्सर मन का भ्रम कहकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो भूतिया वीडियो देखने को मिल रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसको देखकर लोग डरने लगे हैं. दरअसल इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि एक सीढ़ी बिना किसी सहारे के चार पैरों पर चल रही है. जी हां हम सीढ़ी की ही बात कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल लोग चढ़ने के लिए करते हैं. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और सोच में पड़ गया है कि आखिर सीढ़ी कैसे चल सकती है, वो भी अपने आप बिना किसी सहारे के? इस वक्त आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा होगा. 

अपने आप चलने लगी सीढ़ी

जरा वीडियो को ध्यान से देखिए. चार पैरों वाली ये सीढ़ी ऐसे चल रही है, जैसे कोई इंसान इसे चला रहा हो. मगर आसपास कोई इंसान दिखाई नहीं दे रहा है. कई लोगों ने इस बात का भी शक जाहिर किया है कि किसी ने सीढ़ी पर रस्सी बांधकर यह मस्ती की होगी. लेकिन वीडियो में कोई रस्सी भी दिखाई नहीं दे रही है. वीडियो को ध्यान से देखने पर आप यह पाएंगे कि सीढ़ी पर न तो कोई रस्सी बांधी गई है और ना ही उसे किसी के द्वारा कंट्रोल किया जा रहा है. मगर फिर कैसे यह सीढ़ी अपने आप चल रही है? क्या इसके पीछे कोई रूहानी ताकत है? 

लोग कर रहे अलग-अलग दावे

कई लोग इस वीडियो को लेकर यह दावा कर रहे हैं कि यह फेक वीडियो है. इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि आज के इस टेक्नो वर्ल्ड में इस तरह की वीडियो एडिटिंग काफी आसान हो गई है. कई लोग इसे साइंस से भी जोड़ रहे हैं और पैसिव डायनमिक वॉकिंग बता रहे हैं, जिसमें किसी चीज को अगर एक बार धक्का दे दिया जाता है, तो उसे दोबारा धक्का देने की जरूरत नहीं पड़ती. वह अपने आप ही चलता रहता है. अब यह तो नहीं मालूम कि लोगों के इन दावों में कितनी सच्चाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग खौफजदा जरूर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: पैदा होते ही बच्चे ने एक बार में ही उठा ली ये भारी-भरकम चीज, डॉक्टर के भी उड़े होश, देखें VIDEO  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे क्या पकड़ेंगे' बोलते ही मैडम को घसीट ले गई पुलिस, वीडियो वायरल
मुझे क्या पकड़ेंगे' बोलते ही मैडम को घसीट ले गई पुलिस, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget