एक्सप्लोरर

Viral News: मम्मी-पापा वोट देंगे तो बच्चों को मिलेंगे एक्स्ट्रा नंबर, मतदान बढ़ाने का यह तरीका लगेगा एकदम अनोखा

Viral Post: लखनऊ के सेंट जोसेफ कॉलेज ने अपने बच्चों के पेरेंट्स को लोकसभा चुनाव के मतदान में हिस्सा लेने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है.

Trending News: लोकसभा चुनाव का बिगुल पूरे देश में 19 अप्रैल से बज चुका है. ऐसे में यह लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण 20 मई से शुरू होने जा रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों के लिए मतदान होगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सेंट जोसेफ कॉलेज ने एक अनोखी पहल शुरू की है. जिसमें उसने मतदान करने वाले पेरेंट्स के बच्चों को परीक्षा में 10 अतिरिक्त अंक देने का दावा किया है.ऐसे में अब इस कॉलेज की अनोखी पहल को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.

मतदान करने वाले पेरेंट्स के बच्चों को मिलेंगे 10 मार्क्स एक्स्ट्रा

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सेंट जोसेफ इंस्टिट्यूशन ग्रुप के एम.डी. अनिल अग्रवाल ने कहा कि, हम अपने उन बच्चों को परीक्षा में 10 अंक ज्यादा देने जा रहे हैं जिनके पेरेंट्स 21 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान का हिस्सा बनेंगे. यह 10 अंक किसी एक विषय में भी हो सकते हैं या फिर मिला जुला कर भी हो सकते हैं. इसके अलावा सेंट जोसेफ ग्रुप के एम. डी. ने कहा कि हम अपने उन स्टाफ को जो मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे उन्हें एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा.

क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने भी की पहल

एम. डी. अग्रवाल ने आगे कहा कि हम अपने लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह कदम उठाने जा रहे हैं. इस प्रक्रिया में भाग लेने और इसका लाभ उठाने के लिए पेरेंट्स को अपनी उंगली पर लगा वोटिंग का निशान स्कूल में आकर दिखाना होगा. इससे पहले भी कई सारे शिक्षण संस्थान अलग अलग तरह की पहल कर चुके हैं जिससे मतदान को बढ़ावा मिले. इसके अलावा क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने भी अपने बच्चों को 20 अंक अतिरिक्त देने का फैसला लिया है. इसके लिए सिर्फ वही बच्चे पात्र होंगे जिनके पेरेंट्स मतदान में हिस्सा लेंगे. आपको बता दें कि इसे लेकर कॉलेज ने गोमती नगर में मतदान जागरुकता रैली भी निकाली थी.

आपको बता दें कि इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. जो कि 7 चरणों में होने हैं, इसके अलावा चुनाव के 4 चरण पूर्ण हो चुके हैं. पांचवे चरण के लिए वोटिंग 20 मई से शुरू होगी. लोकसभा चुनाव का छठवां चरण 25 मई को बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों पर होगा.वहीं सातवें चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जब बिना कपड़ों के पहुंच गई थी महिला, खूब वायरल हुई थी ये तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें
धूम मचाले पर स्टाइल मार रहा था बंदा, बाइक समेत सीधे नाले में गिरा
धूम मचाले पर स्टाइल मार रहा था बंदा, बाइक समेत सीधे नाले में गिरा
बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप
बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget