एक्सप्लोरर

Video: तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ कई कारों को बना दिया डब्बा, मौत का मंजर देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Viral Video: कार और ट्रक की यह भिड़ंत इतनी भयानक होती है कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ जाते हैं. वीडियो देखने पर लगेगा कि इस हादसे में एक भी जान नहीं बची होगी.

Trending Video: आपने सड़क दुर्घटना के कई सारे वीडियो देखे होंगे. ऐसे वीडियो जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है जो कि 4 पुराना है लेकिन जो भी उसे देखता है उसकी आत्मा शरीर से परवाज होने को होती है. इतना भयावह एक्सिडेंट शायद ही किसी ने देखा हो और शायद ही कहीं घटित हुआ हो. वायरल वीडियो में एक ट्रक एक साथ चार कारों को कुचलता हुआ दिखाई दे रहा है. दुर्घटना इतनी भयानक है कि सीसीटीवी देखने वालों के कलेजे तक मुंह में आ गए.

कारों के उड़ गए परखच्चे

वायरल वीडियो एक हाईवे का है जिस पर ट्रैफिक जाम की वजह से फ्रेम में आ रही चार कारें एक ट्रक के साथ रेंगते हुए आगे बढ़ रही है. इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आता है और उन चार कारों को रौंदता हुआ आगे चल रहे ट्रक में घुस जाता है. कार और ट्रक की यह भिड़ंत इतनी भयानक होती है कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ जाते हैं. वीडियो देखने पर लगेगा कि इस हादसे में एक भी जान नहीं बची होगी.

देखें वीडियो

रूस के चेल्याबिंस्क का है मामला

वायरल वीडियो में जो हादसा दिखाया गया है रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र का है जहां एम-5 राजमार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ. Ruptly.tv जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी है उसके कहना है कि हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मैसूर का बताकर शेयर किया जा रहा था वीडियो

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर्नाटक के मैसूर का बताकर शेयर किया जा रहा था. वीडियो को शेयर करते हुए ये दावा किया जा रहा था कि यह घटना केंगेरी के पास मैसूर रोड की है, जिसे अभी रिकॉर्ड किया गया है. सोशल मीडिया पर यहां तक अफवाह है कि इस हादसे में एक भी जान नहीं बची है. जबकि सिर्फ दो लोगों की इस हादसे में मौत हुई है. मामले का पहला वीडियो 17 जून 2020 को यूट्यूब पर प्रेस प्लस नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था.

यह भी पढ़ें: Video: दहेज में मिली बाइक तो बारातियों ने इस तरह जताई खुशी, वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget