एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बाइक को मारी टक्कर, बोला ‘ ये रोज का काम’

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक बाइक सवार को अपनी कार से टक्कर मारते हैं, जिसके बाद वो कहते हैं कि ये अपना रोज का काम है.

सड़क पर अक्सर रोड एक्सीडेंट की वीडियो सामने आता रहता है. लेकिन अगर कभी किसी को सड़क पर टक्कर लगती है, तो हम अमूमन लोग अपनी गलती पर माफी मांगते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने वाले हैं, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने तेज रफ्तार में बाइक सवार को टक्कर मारकर बोला है कि ये अपना रोज का काम है. जी हां, सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो शेयर करके यूजर्स पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और जिम ट्रेनर रजत दलाल सोशल मीडिया पर काफी फेमस नाम है. इतना ही नहीं रजत दलाल कई बार अपने झगड़ों और धमकियों के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस वायरल होते हैं. अभी हाल ही में रजत दलाल की एक मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी. लेकिन अब इस बीच रजत दलाल एक बार फिर बुरे तरीके से फंस सकते हैं.

बता दें कि रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रजत दलाल काफी तेज गति से अपनी गाड़ी चला रहे हैं. इस दौरान उनकी गाड़ी एक बाइक सवार को टक्कर मार देती है, जिससे बाइक सवार वहीं गिर जाता है. इसके बाद रजत दलाल अपने बगल में बैठी एक महिला से कहते हैं कि ये तो रोज का काम है उसका.

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें रजत दलाल तेज रफ्तार से हाईवे पर अपनी कार चला रहा हैं. कार की रफ्तार का अंदाजा वीडियो देखकर पता चलता है. इस दौरान कार में रजत दलाल के साथ एक लड़की बैठी होती है. वहीं पीछे की सीट से कोई इसका वीडियो बना रहा होता है. इस दौरान रजत दलाल की कार से एक बाइक सवार को टक्कर लग जाती है. इससे पहले कार में सवार लड़की रजत दलाल से कहती है कि स्पीड कम करे, लेकिन रजत दलाल कहता है कि आप बेफिक्र रहो. इसी दौरान कुछ देर बाद बाइक सवार को टक्कर लग जाती है और वो गिर जाता है.

 

 

कार्रवाई की मांग

वीडिया में दिख रहा है कि इसके बाद कार में बैठी लड़की कहती है कि सर, सर वह गिर गया, ऐसे मत करो. इस पर रजत कहता है कि गिर गया तो कोई बात नहीं, हमारा रोज का यही काम है. लड़की जब इसपर उसे टोकती है तो वह कहता है कि आप क्या बहुत अच्छे इंसान हो. बता दें कि 55 सेकेंड के इस वीडियो को धड़ल्ले से इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है. यूजर्स रजत दलाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मांग कर रहे हैं. बता दें कि रजत दलाल जिम ट्रेनर है और ट्रेन बाय रजत नाम से इंस्टाग्राम पर उसका पेज है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो
जेब्रा ने लकड़बग्घे के मुंह पर मारी लात, तुरंत हो गई मौत- देखें खतरनाक वीडियो
जेब्रा ने लकड़बग्घे के मुंह पर मारी लात, तुरंत हो गई मौत- देखें खतरनाक वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget