एक्सप्लोरर

स्टेज पर गाते हुए सिंगर के सिर से अचानक टकराया ड्रोन! दर्द से बेहाल हुए हाल- वीडियो वायरल

लोग नाच रहे थे और परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे थे. तभी कुछ ऐसा हो गया जिसने पूरे शो की रौनक को कुछ देर के लिए दहला दिया. वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक ग्रैंड म्यूजिक इवेंट का है. जहां हजारों की भीड़ मौजूद थी. स्टेज पर स्टार्स की फौज खड़ी थी और हर तरफ लाइट्स की चमक बिखरी हुई थी. म्यूजिक बज रहा था. लोग नाच रहे थे और परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे थे. तभी कुछ ऐसा हो गया जिसने पूरे शो की रौनक को कुछ देर के लिए दहला दिया. वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे.

सिंगर सुजाना अल्वाराडो के सिर से टकराया ड्रोन

दरअसल. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल सिंगर स्टेज पर गाना गा रही है. वो अपनी परफॉर्मेंस में डूबी हुई है. इधर-उधर कैमरे लगे हुए हैं. साथ ही ऊपर से पूरे इवेंट को शूट करने के लिए ड्रोन उड़ रहे हैं. लेकिन तभी एक ड्रोन तेजी से उड़ता हुआ सीधे सिंगर के सिर से टकरा जाता है. टकराने के बाद ड्रोन सिंगर के बालों में बुरी तरह फंस जाता है.

सिंगर अचानक झटका खाती है और दर्द से कराहने जैसी स्थिति बन जाती है. तभी बैकस्टेज से लोग दौड़कर आते हैं और किसी तरह सिंगर के बालों से ड्रोन को निकालने की कोशिश करते हैं. पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं. बताया जा रहा है कि पेरू के चिकलायो में इस शो का आयोजन था तभी एक शो की विशेष रिकॉर्डिंग के दौरान कोराजोन सेरानो समूह की गायिका सुजाना अल्वाराडो के साथ ये घटना हो गई.

हंसकर छिपाया सिर का दर्द

ड्रोन जब बाहर निकाला जाता है तो सिंगर के चेहरे पर साफ तौर पर दर्द के भाव नजर आते हैं. लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि उसने स्टेज पर खड़े होकर अपने दर्द को छिपाने की कोशिश की. वो हंसकर वहां खड़ी हो जाती है और शो को आगे बढ़ाती है. यही वजह है कि लोग इस सिंगर की हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @TumultoBR नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखो लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ड्रोन वाले ने कोई पुराना बदला निकाला है. एक और यूजर ने लिखा...अनाड़ी जब ड्रोन उड़ाते हैं तो यही होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारी, हंसकर अपने सिर का दर्द छिपा रही है.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Cars24 Viral News: गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान
गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान
मेहंदी फंक्शन में दुल्हन ने किया प्यारा सा डांस, वीडियो वायरल
मेहंदी फंक्शन में दुल्हन ने किया प्यारा सा डांस, वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget