एक्सप्लोरर

क्या जरूरत है हजारों की... सचिन को देखकर सीमा भाभी ने पढ़ी रोमांटिक शायरी, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं. कोई इसे “भारत-पाक का अमन मिशन” बता रहा है तो कोई कह रहा है, “सरहदें भी पिघल जाएं इस प्यार के आगे.” 

प्यार सरहदें नहीं देखता और ये बात एक बार फिर साबित कर दी है पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने. इस बार वो किसी बयान या इंटरव्यू की वजह से नहीं, बल्कि अपनी मोहब्बत भरी शायरी की वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा के लिए गजब की रोमांटिक शायरी सुनाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वो लाल रंग की साड़ी पहने, बिल्कुल दुल्हन के अंदाज में अपने पति के साथ बैठी हैं और माहौल एकदम फिल्मी लग रहा है. तभी वो एक शायरी सचिन मीणा के लिए सुनाती है जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

सीमा ने पति सचिन के लिए बोली शायरी

शायरी कुछ यूं है.. "ना चाहत हो चांद की, ना ख्वाहिश हो सितारों की, तुम्हारे जैसा प्यार मिले, तो क्या जरूरत हो हजारों की.” सीमा की आवाज में वो ठहराव और भावनाएं साफ झलकती हैं, जो किसी सिरफिरे आशिक की दिल की गहराई से निकली लगती हैं. सचिन मीणा इस दौरान शर्माते नजर आते हैं जैसे कैमरा उनकी मोहब्बत को पकड़ रहा हो और वो चाहकर भी छुपा न पा रहे हों. वीडियो में दोनों की जोड़ी एकदम टीवी सीरियल के "लव बर्ड्स" जैसी लग रही है. सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं. कोई इसे “भारत-पाक का अमन मिशन” बता रहा है तो कोई कह रहा है, “सरहदें भी पिघल जाएं इस प्यार के आगे.” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Seema Sachin Haider (@seema_haidersachin1020)

सचिन की आंखों में साफ दिखा सीमा के लिए प्यार

जहां एक तरफ लोग सीमा के प्यार में डूबी इस अदा को सराह रहे हैं, वहीं कुछ आलोचकों को अब भी शक है कि ये प्यार है या पब्लिसिटी. मगर सच कहें जनाब, तो जो कैमरे पर इतना प्यार दिखाए जनता उसे एक्टिंग ही बोलती है. सीमा हैदर पहले भी अपने बयानों और बिंदास अंदाज के लिए सुर्खियों में रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्यार को शायरी में ढालकर दिलों तक पहुंचाया है. मानना पड़ेगा, मोहब्बत जब अल्फाज में उतरती है, तो वो सिर्फ सुनाई नहीं देती, महसूस भी होती है. सचिन मीणा भले कुछ न बोले हों, लेकिन उनकी आंखें सब कह रही थीं.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को Seema Sachin Haider नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसे कोई पाकिस्तान छोड़ आओ. एक और यूजर ने लिखा...सच में प्यार अंधा ही होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आज तो शायरी भी शरमा गई.

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget