एक्सप्लोरर

Watch: पहली बार खुद को शीशे में देखकर बौखलाया कुत्ता, हरकतें देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एख कुत्ते के रिएक्शन लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं, अब तक इस वीडियो को 8 लाख 38 हजार बार देखा जा चुका है

Watch Video: दुनिया में जितने भी आविष्कार हुए उनमें शीशे का आविष्कार सबसे अद्भुत चीज है. शीशा देखे बिना आपका एक भी दिन काम नहीं चल सकता. चूंकि यह आपको हकीकत से रूपरू कराता है, इसलिए आप हर दिन शीशा देखते हैं. क्या आज के समय में बिना शीशे के जिंदगी की कल्पना की जा सकती है, शायद नहीं. शीशे के सामने आते ही हर इंसान खुद को सलमान खान समझने लगता है. इंसानों के लिए शीशा आज भले ही एक आम वस्तु बन कर रह गया हो, लेकिन बच्चों या जानवरों के लिए यह आज भी किसी अजूबे से कम नहीं.

आपने देखा होगा कि जब छोटे बच्चे या जानवर पहली बार शीशे को देखते हैं तो तरह-तरह की हरकतें करने लगते हैं. उन्हें लगता है कि शीशे के अंदर से उन्हें कोई देख रहा है और अपने ही प्रतिबिम्ब को देखकर वह तरह-तरह के रिएक्शन करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर शीशे के सामने खड़े होकर अटपटे रिएक्शन देते हुए एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पहली बार शीशा देखकर चकराया कुत्ते का दिमाग

सफेद रंग का एक प्यारा सा डॉगी पहले तो शीशे को कुछ देर तक देखता रहता है और फिर शीशे के सामने ही बैठ जाता है. शीशे में अपने जैसे दूसरे कुत्ते को देखकर उसका दिमाग चकराने लगता है. इसके बाद वह उस कुत्ते की तरफ अपना हाथ बढ़ाता है, वह दो तीन बार ऐसा करता है. इसके बाद वह अपना दूसरा हाथ उसकी तरफ बढ़ा देता है. वह देखता है कि शीशे में बैठा कुत्ता भी बिल्कुल उसी की तरह हरकत कर रहा है और उसकी नकल उतार रहा है. यह देखकर वह कुत्ता आग बबूला हो जाता है और भौंकना शुरू कर देता है.

 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यूजर्स को इस कुत्ते की हरकतें खूब पसंद आ रही हैं. इस वीडियो को  @buitengebieden_ नामक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है. 39 सेंकड का यह वीडियो इतना शानदार है कि अब तक इसे 8 लाख 38 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 54 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है. वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘चालाक कुत्ता है. पता लगा ही लिया कि छवि वास्तविक नहीं है’. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ये क्यूटनेस से भरा वीडियो है.'

यह भी पढ़ें:

Watch: जब भूख लगती है तो हर किसी का दिमाग आइंस्टीन की तरह दौड़ता है, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए

Watch: आपने नहीं देखा होगा अमरूद खाने का ऐसा तरीका, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स
ढलती शाम और लहरों के बीच लड़की का जादुई डांस, वायरल हुआ वीडियो
ढलती शाम और लहरों के बीच लड़की का जादुई डांस, वायरल हुआ वीडियो
Video: भूख से तड़प रहा था बाप, मासूम की गुहार सुन CRPF की जवान ने बचाई जान
Video: भूख से तड़प रहा था बाप, मासूम की गुहार सुन CRPF की जवान ने बचाई जान
दीवाना हुआ इंटरनेट, इस हसीना के हुस्न और डांस ने जमकर मचाया भौकाल
दीवाना हुआ इंटरनेट, इस हसीना के हुस्न और डांस ने जमकर मचाया भौकाल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश, तीन साल में बदले 8 कप्तान; जानें पूरी टाइमलाइन
पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश, तीन साल में बदले 8 कप्तान; जानें पूरी टाइमलाइन
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
Embed widget