एक्सप्लोरर

किक मारते ही बेकाबू हुई स्कूटी, शीशा तोड़कर घुस गई एटीएम के अंदर, Video वायरल

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक बेकाबू स्कूटी शीशा तोड़कर सीधे एटीएम पॉइंट के अंदर घुस जाती है. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है.

Scooty Accident Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट से जुड़े तमाम हैरतंगेज वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से ज्यादातर घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती हैं और ऑनलाइन अपलोड होते ही ये होश उड़ाने वाले वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. हालांकि, सीसीटीवी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगवाए जाते हैं, ताकि फुटेज की मदद से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकें, लेकिन कभी-कभी सीसीटीवी पर अजब-गजब घटनाओं की फुटेज भी कैद हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप पर एक युवक स्कूटी पर पेट्रोल डलवाकर स्कूटी स्टार्ट करता है. जरा सी गलती से स्कूटी बेकाबू हो जाती है और सामने लगे एटीएम में शीशा तोड़कर घुस जाती है.

वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर जैसे ही अपनी स्कूटी टार्ट करने की कोशिश करता है वो स्टार्ट नहीं होती है. युवक लगातार उसे स्टार्ट करने की कोशिश करता है.  तभी अचानक स्कूटी स्टार्ट हो जाती है और सरपट दौड़ती हुई एटीएम में घुस जाती है. शुक्र की बात ये रही कि एटीएम में उस समय कोई भी शख्स मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं हुई. वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी घटना कैद हो गयी है, जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है.

वीडियो देखिए:

वीडियो हो रहा है वायरल

वायरल वीडियो में आपने देखा कि एक युवक स्कूटी पर लगातार किक मार रहा है ताकि वो स्टार्ट हो जाए, लेकिन स्टार्टिंग की समस्या की वजह से वो आसानी से स्टार्ट नहीं हो रही थी. युवक लगातार दो-तीन किक मरता है और चौथी किक मारते ही स्कूटी स्टार्ट हो जाती है, लेकिन गलती से एक्सीलेटर लिए होने की वजह से स्कूटी फर्राटे से जाकर एटीएम में शीशा तोड़ते हुए घुस जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने कमेंट करके इसे उड़ती हुई स्कूटी और कोई भूतिया स्कूटी कहकर खूब मजे लिए हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर हुआ इतना ओवरलोड कि आगे से उठ गया और फिर भी चलता रहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget