एक्सप्लोरर

Video: रशियन ब्लॉगर ने पहली बार चखा भुट्टे का स्वाद, रिएक्शन हो रहा वायरल

Viral Video: मारिया 40 रुपये का भुट्टा खरीद कर समंदर किनारे इसका आनंद लेती हुई नजर आ रही है. मारिया समुंदर किनारे खड़े वहां के लोकल वेंडरों से बातचीत कर रही है.

Trending Video: रूसी व्लॉगर और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मारिया चुगुरोवा इन दिनों मुंबई में भुट्टे का आनंद ले रही है. मारिया ने भुट्टा खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वो समंदर किनारे भुट्टे का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं. वायरल वीडियो के साथ मारिया ने एक एक के साथ मारिया ने एक शानदार कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है..."नमस्ते दोस्तो आज की रील भारत की उस अजीब अच्छाई के बारे में है! झूठ नहीं बोलूंगा, यह मक्का इतना स्वादिष्ट था कि इसने मुझे अपने पूरे स्नैकिंग इतिहास पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया इसे चित्रित करें: लोगों का एक समूह मकई खा रहा है, और मैं वहां एक संभावित प्रबंधक पर नजर रख रही हूं, कौन जानता था कि मक्के की दुकान प्रतिभा खोज का नया केंद्र बन सकती है, क्या मैं सही हूँ?  चाहे आप क्लासिक बटर कॉर्न के प्रशंसक हों या इसे कुछ चाट मसाला के साथ मसालेदार पसंद करते हों, इस विविध पाक परिदृश्य में हर किसी के लिए एक सामान्य आनंद है?"

10 का भुट्टा 40 में खरीदा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक रशियन व्लॉगर समंदर किनारे जाकर पहले भुट्टे वाले से हाल चाल लेती है और वहां खड़े लोगों से उनका परिचय लेती है. इसके बाद मारिया 40 रुपये का भुट्टा खरीद कर समंदर किनारे इसका आनंद लेती हुई नजर आ रही है. मारिया समुंदर किनारे खड़े वहां के लोकल वेंडरों से बातचीत कर रही है. मारिया ने वहां खड़े सबसे छोटे लड़के अमीन से बात की और उससे अपना मैनेजर बनने को कहा, जबकि अमीन भुट्टे की रेढ़ी पर काम कर रहा था. इस दौरान मारिया ने वहीं खड़े लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mariia Chugurova (@mariechug)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को mariechug नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 1 लाख 7 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जब ये लड़की नमस्ते भैया बोलती है तो बहुत प्यारा लगता है. एक और यूजर ने लिखा....10 रुपये का भुट्टा 40 रुपये में बेच रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, सलवार सूट में आप एक दम प्यारी लग रही हो.

यह भी पढ़े: Video: कॉलेज फेस्ट में पतले-दुबले लड़के ने भारी भरकम लड़की को उठाकर किया डांस, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IITian Viral Post : IITian ने गुरुग्राम की 32 लाख की नौकरी को किया ना...बेंगलुरु में रहने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
IITian ने गुरुग्राम की 32 लाख की नौकरी को किया ना...बेंगलुरु में रहने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
Bengaluru Daycare Viral Video: वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो वायरल
वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो वायरल
UPTET 2026 Exam Viral Video: 2 मिनट की देरी से टूट गया सपना, TET परीक्षा छूटी तो फूट-फूटकर रोई महिला; देखें वीडियो
2 मिनट की देरी से टूट गया सपना, TET परीक्षा छूटी तो फूट-फूटकर रोई महिला; देखें वीडियो
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget