एक्सप्लोरर

रेलवे प्लेटफॉर्म पर ऐसे होती है फोन की चोरी, CCTV देख RPF ने दबोचा, हमेशा रहें सतर्क!

Viral Video: आरपीएफ इंडिया ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. जिसमें बताया गया है कि आरपीएफ (RPF) हावड़ा ने एक शातिर चोर को पकड़ा है, जो सो रहे यात्रियों को अपना निशाना बना रहा था.

Viral Video: रेलवे स्टेशनों पर हमेशा यह अनाउंसमेंट किया जाता है कि 'यात्रीगण अपने सामान की रक्षा स्वयं करें'. इसके बावजूद लापरवाही की वजह से लोगों के सामान चोरी हो जाते हैं. कई बार तो चोर यात्रियों के हाथ से सामान छीनकर भाग जाते हैं. इतना ही नहीं चोर तो चलती ट्रेन से सामान लेकर भी कूद जाते हैं.

कई बार ट्रेन लेट होने की वजह से लोग प्लेटफॉर्म या फिर स्टेशन पर जहां जगह मिलता है वहां सो जाते हैं. ऐसे हालात में चोरी की घटनाएं ज्यादा होती है. ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर प्लेटफॉर्म पर सो रहे शख्स का फोन चोरी करता नजर आ रहा है. 

देखिए चोर ने कैसे किया हाथ साफ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग जमीन पर सो रहे होते हैं. इतने में वहां लेटा एक शख्स उठता है और बड़ी चालाकी से अपने एक हाथ को वहां सो रहे दूसरे शख्स की जेब में डालता है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह चोर अपना सिर उठाकर इधर-उधर देख भी रहा है कि कोई उसे देख न ले.

इस दौरान वहां से लोग गुजर भी रहे होते हैं, लेकिन किसी को भी इस चोर पर शक नहीं होता है. अगले ही पल यह चोर वहां सो रहे शख्स के जींस की जेब से बड़ी चालाकी से फोन निकाल लेता है और ऐसा व्यवहार करने लगता है जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो.

आरपीएफ ने चोर को दबोचा

आरपीएफ इंडिया ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. जिसमें बताया गया है कि आरपीएफ (RPF) हावड़ा ने एक शातिर चोर को पकड़ा है, जो सो रहे यात्रियों को अपना निशाना बना रहा था. यह चोर लोगों के फोन चुरा रहा था, जिसे वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही आरपीएफ ने यात्रियों को अपना कीमती सामान सुरक्षित रखने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें: जर्मनी के पहाड़ों पर नजर आया Wolf Man, घूमने गए लोगों से हुई भिड़ंत, खबर पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget