एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन को दौड़कर पकड़ना पड़ा भारी, बेटी को लेकर पटरी पर गिरा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत, Video देखकर कांप जाएगी रुह

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना में चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करना एक बाप और बेटी को भारी पड़ गया है.

'दुर्घटना से देर भली'...ये सिर्फ एक कहावत नहीं है, बल्कि मौत को टालने का एक सबसे बड़ा मंत्र है. लेकिन चिंता की बात यह है कि आजकल लोग इस कहावत को हवा में उड़ा रहे हैं. उन्हें हर जगह पहुंचने की जल्दी होती है. कोई भी न तो इंतजार करना चहता है और ना ही सब्र रखना चाहता है. आपने ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, जिनमें जल्दबाजी के कारण किसी को अपनी जान गंवानी पड़ गई हो. लेकिन हैरत की बात है कि इन घटनाओं को देखने और सुनने के बावजूद लोग अपनी जल्दबाजी करने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं. किसी को सड़क पर इंतजार करना भारी लगता है तो किसी को तेज रफ्तार से भाग रही ट्रेन पकड़ने की जल्दी होती है. बस इन्हीं कारणों से कई बार लोगों को अपनी खूबसूरत जिंदगी से हाथ धोना पड़ जाता है.

अब राजस्थान से सामने आई इस खौफनाक घटना को ही देखी लीजिए. चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करना एक बाप और बेटी को कितना भारी पड़ गया है. दरअसल राज्य के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भीमाराम नाम का एक शख्स अपने परिवार के साथ ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी और दो बेटियां थीं. भीमाराम ने जवाई बांध जाने के लिए टिकट खरीदा था. लेकिन जैसे ही वो ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पहुंचा, ट्रेन चल चुकी थी. ट्रेन को चलता देख पूरा परिवार दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश करने लगा.

बेटी सहित ट्रेन की चपेट में आया पिता

पहले भीमाराम ने अपनी पहली बेटी रंजिका को ट्रेन में चढ़ाया. फिर दूसरी बेटी मोनिका को साथ में लेकर चढ़ने की कोशिश करने लगा. लेकिन तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी. तेजी से भागती ट्रेन को पकड़ना अब मुश्किल हो गया था. यही सोचकर पिता ने अपनी बेटी रंजिका को ट्रेन से वापस उतारना चाहा था, क्योंकि वह समझ गए थे कि अब ट्रेन को नहीं पकड़ा जा सकेगा. हालांकि जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी भीमाराम का बैलेंस बिगड़ गया और वह अपनी बेटी को साथ लेकर ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया.

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

इस हादसे को देखकर पत्नी मौके पर ही बेहोश गई. आनन-फानन में ट्रेन को भी रुकवाया गया और बाप और बेटी को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मरा हुआ करार दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जो काफी रोंगटे खड़े कर देने वाला है.    

ये भी पढ़ें: 5 साल के बच्चे को हुआ 'प्यार', लड़की के पास बैठने की करने लगा जिद, कहा- मुझे वही सबसे ज्यादा अच्छी लगती है- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video of Tirumala Temple: 116 साल की दादी चढ़ीं 3550 सीढ़ियां फिर किए बालाजी धाम के दर्शन, यूजर्स कर रहे सलाम
116 साल की दादी चढ़ीं 3550 सीढ़ियां फिर किए बालाजी धाम के दर्शन, यूजर्स कर रहे सलाम
Joey Chestnut Record: कुछ ही मिनट में खा लिए 76 हॉट-डॉग, कारनामा देख उड़े यूजर्स के होश- यूं दिए रिएक्शन
कुछ ही मिनट में खा लिए 76 हॉट-डॉग, कारनामा देख उड़े यूजर्स के होश- यूं दिए रिएक्शन
6 KM तक पीठ पर बीमार छात्रा को उठाकर चली वार्डन, VIDEO ने जीत लिया लोगों का दिल
6 KM तक पीठ पर बीमार छात्रा को उठाकर चली वार्डन, VIDEO ने जीत लिया लोगों का दिल
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget