एक्सप्लोरर

आखिर क्यों दुनिया के इन रेलवे स्टेशनों पर लोग मानते हैं भूतों का साया? जानिए क्या है सच्चाई

हॉन्टेड हाउस और डरावने बंगलों की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भूतों का निवास माना जाता है.

आपने भूतों की दुनिया के बारे में सुना होगा. कई ऐसी जगहों और इमारतों के बारे में भी सुना होगा, जिनमें भूतों का बसेरा होने की बात कही जाती है. दुनियाभर में ऐसी कई जगह पाई जाती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं है. इसके बावजूद भी लोग भूत-प्रेतों की दुनिया में विश्वास रखते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं.

हॉन्टेड हाउस और डरावने बंगलों की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भूतों का निवास माना जाता है, लोग इसके नजदीक आने-जाने से भी डरते हैं.

शंघाई सबवे स्टेशन

जिसमें चीन के शंघाई सबवे स्टेशन को भूतों की दुनिया वाला स्टेशन माना जाता है. इस स्टेशन की लाइन 1 पर काओबाओ रोड सबवे स्टेशन बना है. यहां आने-जाने वाली ट्रेनें अचानक से खराब हो जाती हैं तो कभी यहा लोगों को भूतों का साया दिखता है. धक्का मुक्की होने की वजह से यहां कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

पैंटोनेस स्टेशन

इसके अलावा मैक्सिको सिटी में स्थित पैंटोनेस स्टेशन की गिनती भी भूतिया स्टेशनों में होती है. दरअसल पैंटोनेस स्टेशन के पास 2 कब्रिस्तान मौजूद हैं. यहां कुछ लोगों की परछाईयां देखी गई हैं जो कि अचानक से गायब हो जाती है. इसके अलावा यहां कि सुरंगों और दीवारों से चिल्लाने की आवाज आती है.

यूनियन स्टेशन

अमेरिका के फीनिक्स में स्थित यूनियन स्टेशन के बारे में भी कुछ ऐसी ही बातें की जाती हैं. बता दें कि इस स्टेशन को सरकान ने 1995 में बंद कर दिया था. कर्मचारियों का कहना है कि यहां एक भूत रहता है जिसे कर्मचारी फ्रेड के नाम से बुलाते हैं.

ग्लेन ईडेन रेलवे स्टेशन

न्यूजीलैंड में ग्लेन ईडेन रेलवे स्टेशन को भी भूतिया स्टेशन के लिए जाना जाता है. इस स्टेशन को मृत शरीरों को लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया था. यहां एक कैफे शुरू किया गया था. जिसके बाद कहा जाता है कि यहां एक भूत का साया देखा गया.

मैक्वेरी फील्ड्स ट्रेन स्टेशन

ऐसा कहा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया का मैक्वेरी फील्ड्स ट्रेन स्टेशन पर देर रात एक जवान लड़की का भूत घूमता नजर आता है. जो कि खून से लथपथ होकर जोर-जोर से नाचती है. कुछ लोगों ने उसे चिल्लाते हुए देखा है.

एडिसकोम्बे रेलवे स्टेशन

ब्रिटेन का एडिसकोम्बे रेलवे स्टेशन को सन 1906 में बिना किसी इमारत के लकड़ी से बने दो काउंटर के द्वारा शुरू किया गया था. इसके बाद लोगों द्वारा यहां ट्रेन ड्राइवर की परछाई दिखने की बात कही गई थी, जिसके बाद साल 2001 में इस स्टेशन को गिरा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

रूसी टेनिस स्टार एंड्रे रूब्लेव ने जीता सभी का दिल, कैमरा लेंस पर लिखा 'नो वॉर प्लीज'

रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना में शामिल होने पहुंचा 80 साल का शख्स, तस्वीर हो रही वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget