एक्सप्लोरर

जिम में चोरी करने घुसा था लेकिन करना पड़ा वर्कआउट, पकड़े जाने के बाद ट्रेनर ने ट्रेडमिल पर दौड़ाया

Viral News: एक नाबालिग जिम में शटर तोड़ते हुए घुस गया और वहां से कुछ चीजें चुराने की कोशिश करने लगा. देर रात ये चोरी की वारदात हो रही थी, तभी जिम ओनर ने सीसीटीवी में चोर को देख लिया.

Viral News: जब भी किसी को चोर करते हुए पकड़ा जाता है तो लोग उसे जमकर पीटते हैं और पुलिस के हवाले कर देते हैं, कई बार चोर को तालिबानी सजा भी दे दी जाती है. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. साथ ही ऐसी खबरें भी आए दिन आती हैं. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक जिम ओनर चोर को पकड़ लेता है, लेकिन इसके बाद जो कुछ होता है उससे लोग काफी हैरान हैं और मजे भी ले रहे हैं. दरअसल इस जिम ओनर ने चोर को सजा देने के लिए ट्रेडमिल पर जमकर दौड़ाया. इस तरह की सजा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 

चोर को सिखाया अनोखा सबक
चोर को पकड़ने के बाद उसे पीटने की बजाय उसकी फिटनेस का टेस्ट लिया गया. जिम ओनर ने उसे ट्रेडमिल पर चढ़ाया और तेज दौड़ने को कहा, चोर की कुछ ही देर में हालत खराब हो गई. ये मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले का बताया जा रहा है, जिसमें जिम ओनर ने चोर को काफी अनोखा सबक सिखा दिया. 

सीसीटीवी पर दिखा चोर
दरअसल एक नाबालिग जिम में शटर तोड़ते हुए घुस गया और वहां से कुछ चीजें चुराने की कोशिश करने लगा. देर रात ये चोरी की वारदात हो रही थी, तभी जिम ओनर के फोन पर नोटिफिकेशन आया और उसने सीसीटीवी का लाइव फीड देखा तो दंग रह गया. सीसीटीवी में चोर नजर आ रहा था, जिसके बाद जिम मालिक किसी को बताए बिना ही वहां पहुंच गया और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. 

ट्रेडमिल पर दौड़ाया
चोर को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना देने की बजाय जिम ओनर ने ट्रेडमिल को स्टार्ट कर दिया और चोर को सिखाया कि कैसे उसे इस पर दौड़ना है. अब ये पूरी घटना एक ट्रेनिंग सेशन में तब्दील हो गई, चोर ट्रेडमिल पर दौड़ता रहा और जिम ओनर उसे इंस्ट्रक्शन देता रहा. अब लोग चोर को दिए गए फिटनेस वाले सबक को लेकर काफी खुश हैं और जिम ओनर की जमकर तारीफ भी हो रही है.

ये भी पढ़ें - Video: दुनिया का सबसे अनोखा डॉक्टर... खिलौने वाली बंदूक से इलाज करते शख्स का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upsc से मुश्किल है मुंबई में घर ढूंढना, शख्स की बात एक साथ हां बोला इंटरनेट
Upsc से मुश्किल है मुंबई में घर ढूंढना, शख्स की बात एक साथ हां बोला इंटरनेट
Video: 'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो
इन अदाओं को देख फूट जाएगी जवानी- इंटरनेट पर आग लगा रहा ये डांस वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget