एक्सप्लोरर

दुनिया होगी मालामाल, हर इंसान बन सकता है अरबपति! जानिए कैसे

अंतरिक्ष में Psyche 16 नाम का एक क्षुद्रग्रह यानी एस्टेरॉयड मंडरा रहा है. ये एस्टेरॉयड कीमती धातुओं से भरा हुआ है. नासा अब इस एस्टेरॉयड की जांच करने वाला है.

अमीर होना किसका ख्वाब नहीं होता है. पैसे के लिए हर कोई सुबह से लेकर शाम तक मेहनत करता है. लाख रुपये कमाने के लिए लोगों को कितने ही जतन करने पड़ते हैं. मगर जब बात करोड़ों और अरबों रुपये की हो, तो उसे कमाने में तो लोगों की जिंदगियां खत्म हो जाती हैं. लेकिन क्या हो, अगर दुनिया का हर शख्स अरबपति बन जाए. आइए जानते हैं कि ये कैसे संभव है. 

दरअसल, अंतरिक्ष में एक क्षुद्रग्रह मौजूद है, जो कीमती धातुओं से भरा हुआ है. वैज्ञानिक इस क्षुद्रग्रह यानी एस्टेरॉयड की जांच करने वाले हैं. इस एस्टेरॉयड को अगर पृथ्वी पर लेकर आया जाए, तो इसमें मौजूद धातुओं की कीमत से हर इंसान अरबपति बन सकता है. इस एस्टेरॉयड को Psyche 16 का नाम दिया गया है. Psyche 16 को 1852 में खोजा गया था. 

किन धातुओं से भरा एस्टेरॉयड?

वैज्ञानिक इस एस्टेरॉयड की जांच करने को बेताब हैं. मगर सबसे बड़ी समस्या Psyche 16 की पृथ्वी से दूरी है. पृथ्वी और Psyche 16 के बीच की दूरी 30 करोड़ मील है. यही वजह है कि अभी तक इसकी जांच करना असंभव रहा है. लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एस्टेरॉयड लोहे, निकल और सोने से भरा हुआ है. पृथ्वी पर इसकी कीमत 10,000 क्विंटिलियन डॉलर है. 


दुनिया होगी मालामाल, हर इंसान बन सकता है अरबपति! जानिए कैसे

Psyche 16 के लिए रवाना होगा स्पेसक्राफ्ट

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने एक खास स्पेसक्राफ्ट तैयार किया है, जो इस Psyche 16 एस्येरॉयड की ओर भेजा जाएगा. नासा का ये स्पेसक्राफ्ट इस साल 5 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि एस्टेरॉयड पर जाकर उसके कीमती धातुओं को निकालकर लाया जाएगा. नासा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मिशन के जरिए उन्हें Psyche 16 जैसे एस्टेरॉयड को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी. नासा की वेबसाइट के मुताबिक, Psyche 16 एस्टेरॉयड को खास बनाने वाली बात ये है कि इसका कोर निकल और लोहे से बना हुआ लगता है. इसके जरिए ही हमारे सौरमंडल की कुछ चीजों का निर्माण हुआ है.

ये भी पढ़ें: Fatty Liver: शरीर के इन 5 अंगों में दिखे 'सूजन', तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, हो सकती है फैटी लीवर की बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget