एक्सप्लोरर

Princess Mako: शॉपिंग करके घर जाने का रास्ता भूल गईं राजकुमारी! जानें फिर क्या हुआ

Mako Komuro: जापान की राजकुमारी माको अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के एक मॉल में शॉपिंग करती नजर आईं.

Japan Princess Mako Komuro: जापान की राजकुमारी माको को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के एक मॉल में शॉपिंग करते देखा गया है. इस दौरान वह अकेली थीं, उनके साथ कोई सिक्योरिटी नहीं थी. उन्होंने एकदम आम इंसान की तरह शॉपिंग की. शायद यह पहला ही मौका होगा जब वह बिना सिक्योरिटी के किसी भी सामान्य नागरिक की तरह खरीदारी करती नजर आईं हैं.

जापान छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गईं माको
दरअसल, राजकुमारी माको ने अपनी आलीशान जिंदगी और बेहिसाब दौलत छोड़कर एक साधारण व्यक्ति से शादी की है. उनके पति का नाम केई कोमुरो (Kei Komuro) है और वह जापान छोड़कर अपने पति केई कोमुरो के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं हैं. अब उन्हें न्यूयॉर्क में शॉपिंग करते देखा गया है. इस दौरान 'डेली मेल' ने उनकी तस्वीरें ली हैं.

किचन समेत दूसरे घरेलू सामानों की खरीदारी की
राजकुमारी माको (30) ने किचन समेत दूसरे घरेलू सामानों की खरीदारी की. उन्होंने नहाने के तौलिये, कोट हैंगर, बास्केट और कई दूसरे सामान खरीदे. माको ने करीब डेढ़ घंटा मॉल में बिताया. इस दौरान उन्होंने शॉपिंग कार्ट के साथ स्टोर में टहलकर खरीदादरी की. उन्होंने सफेद मास्क लगा रखा था. 

कई बार लोगों से रास्ता पूछा!
राजकुमारी माको ने एक लंबा हरा कोट, नीली जींस पहन रखी थी. वह एकदम साधारण लुक में थीं. 'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, वह इस दौरान समय रास्ता भूल गईं थीं. वह 'खोई हुई' नजर आईं. उन्हें कई बार लोगों से रास्ता पूछा. हालांकि, शाम 6 बजे के करीब वह अपने अपार्टमेंट में पहुंच गईं.

साधारण व्यक्ति से की शादी
बता दें कि माको ने कुछ महीने पहले ही कोमुरो से शादी की है. माको एक शाही खानदान से आती हैं जबकि कोमुरो एक साधारण परिवार के व्यक्ति हैं. जापान के शाही नियमों के अनुसार, आम नागरिक से शादी करके माको अब शाही दर्जा खो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें-
Cash Flew Out of Armored Vehicle: बख्तरबंद ट्रक से उड़ाए गए नोट, अपनी कारें छोड़ लूटने लगे लोग, हाईवे हुआ जाम
Viral Video: साइकिल चुराने घर में घुसा चोर, फिर जो हुआ उसे देखर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Three Sisters One Groom Viral Video: रील या रियल? 3 सगी बहनों ने अपने कैमरामैन से ही कर ली शादी! सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रील या रियल? 3 सगी बहनों ने अपने कैमरामैन से ही कर ली शादी! सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Viral Video: 50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget