एक्सप्लोरर

ये वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह! जूठी प्लेट रखते रहे लोग, बचा हुआ खाना खाती रही बच्ची, यूजर्स को आया गुस्सा

बच्ची के चेहरे पर भूख की कोई आक्रामकता नहीं थी, बस एक आदत जैसी सहजता थी जैसे ये सब उसके लिए आम बात हो. वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे और आंखों पर नमी आ जाएगी.

एक तरफ देश में ढोल पीटे जा रहे हैं कि भारत ने जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर लिया है. लोगों के होंठों पर सिर्फ यही गूंज रहा है कि "भारत ने आर्थिक इतिहास रच दिया." लेकिन इसी वक्त, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लाखों लोगों की आत्मा को झकझोर दिया है. वीडियो में एक छोटी सी बच्ची शादी के एक भव्य गार्डन में लगे कचरे के बर्तन में से झुककर खाना उठा रही है. वही खाना जिसे कुछ मिनट पहले मेहमानों ने खा-पीकर फेंक दिया था. बच्ची के चेहरे पर भूख की कोई आक्रामकता नहीं थी, बस एक आदत जैसी सहजता थी जैसे ये सब उसके लिए आम बात हो.

कचरे के डिब्बे से खाना खाती दिखी छोटी बच्ची!

इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. चमचमाते कपड़े, सजी हुई टेबलें, शानदार डेकोरेशन और रोशनी से जगमगाता वेन्यू इन सबके बीच एक बच्ची कचरे से अपना पेट भर रही है. यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, यह हमारे विकास के मॉडल पर लगा एक करारा तमाचा है. जिस समय पूरा देश जीडीपी की छलांग पर गर्व कर रहा है, उस वक्त यह दृश्य याद दिलाता है कि गरीबी और भूख अभी भी हमारे दरवाजे पर खड़ी है और हम उससे आंखें चुरा रहे हैं.

वीडियो में न कोई हंगामा है, न कोई शोर सिर्फ एक बच्ची है, जो शांति से अपना हिस्सा तलाश रही है, उस खाने में जिसे ‘ज्यादा’ कहकर फेंक दिया गया. कुछ लोग वीडियो में उसे देख रहे हैं, लेकिन कोई पास जाकर कुछ कहता नहीं. शायद आदत बन चुकी है कचरे में से खाना ढूंढ़ते बच्चों को देखकर भी लोगों को अब कुछ महसूस नहीं होता.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

वीडियो को @ShadowSakshi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....इसके लिए जिम्मेदार केवल सरकार है. एक और यूजर ने लिखा...क्या फायदा ऐसे विकास का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस शहर में भीख देने वाले मर गए हैं क्या?

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
"पिंकी है पैसे वालों की" LPG संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई मीम सेना, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: महिला को डराने पर रोबोट को उठा ले गई पुलिस, यूजर्स बोले,
महिला को डराने पर रोबोट को उठा ले गई पुलिस, यूजर्स बोले, "अब लफंगों की नौकरी भी खतरे में है"
बंदरों से राष्ट्रपति मुर्मु का चश्मा बचाने की तैयारी, वृंदावन में लगे बंदरों के कटआउट, यूजर्स ने ले लिए मजे
बंदरों से राष्ट्रपति मुर्मु का चश्मा बचाने की तैयारी, वृंदावन में लगे बंदरों के कटआउट, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget