एक्सप्लोरर

पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले से मारपीट! मीटर की गड़बड़ी को लेकर चले लात-घूंसे; वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: लोगों ने मोबाइल निकाला, वीडियो बनाया और अब ये मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि वर्दी वालों को मारने की हिम्मत कहां से आई?

सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कहां, किस बात पर बवाल मच जाए, कोई नहीं जानता. कभी ग्राहक दुकानदार से भिड़ता है तो कभी दुकानदार पुलिस से. अब जरा इस ताजा वायरल वीडियो को देखिए, जिसमें पेट्रोल पंप पर वर्दी में एक पुलिसकर्मी की ऐसी धुनाई हो रही है जैसे किसी एक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गया. लोगों ने मोबाइल निकाला, वीडियो बनाया और अब ये मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि वर्दी वालों को मारने की हिम्मत कहां से आई? तो वहीं कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं.

पुलिस वाले की पेट्रोल पंप पर पिटाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पर खड़ा है और वहां मौजूद कर्मचारी उससे उलझते नजर आ रहे हैं. बात इतनी बढ़ जाती है कि एक के बाद एक कई कर्मचारी उस पुलिसकर्मी पर टूट पड़ते हैं और खुलेआम उसकी पिटाई कर देते हैं. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने 120 रुपये का पेट्रोल भरवाने को कहा था, लेकिन कर्मचारी ने गलती से या जानबूझकर 720 रुपये का पेट्रोल टैंक में डाल दिया. जब पुलिसकर्मी ने इसका विरोध करते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया तो हालात बेकाबू हो गए.

लात घूंसे और एक के बाद एक चांटे

थप्पड़ के बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद जो हुआ वो वीडियो में दिख रहा है. घूंसे, धक्के, लगातार थप्पड़, गालियां और जमीन पर गिराकर पिटाई. मामला सामने आने के बाद जहां एक ओर लोगों में गुस्सा है, वहीं सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है कि क्या पुलिस को थप्पड़ मारने का हक था? और क्या कर्मचारियों को जवाब में कानून हाथ में लेने की इजाजत है?

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पुलिस को अपनी छवि सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...आखिर ऐसा क्या है कि जब जब कोई पुलिस वाला पिटता है तो जनता को खुशी होती है, सोचने की जरूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पेट्रोल पंप को सील कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget