एक्सप्लोरर

तेलंगाना में मिली पिरान्हा की रिश्तेदार मछली, इंसानों जैसे हैं इसके दांत

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह एक खास प्रजाति की मछली है, जिसे पाकू मछली (Pacu Fish) कहते हैं. यह मछली आमतौर पर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है. यह पिरान्हा मछली के परिवार से संबंधित है.

तेलंगाना के निर्मल जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने सबको चौंका दिया. एक मछुआरे को गोदावरी नदी के बैकवॉटर में अजीबोगरीब मछली मिली है, जिसके दांत बिल्कुल इंसानों जैसे हैं. इस मछली को देखकर न सिर्फ मछुआरे, बल्कि आसपास के लोग भी हैरान हैं. लोग दूर-दूर से इस अनोखी मछली को देखने आ रहे हैं.

कैसे मिली यह अनोखी मछली?

यह घटना निर्मल जिले की गोदावरी नदी के बैकवॉटर की है. एक स्थानीय मछुआरा रोजाना की तरह सुबह-सुबह मछली पकड़ने गया था. उसने जाल डाला और जब उसे खींचा तो उसमें एक ऐसी मछली फंस गई, जिसे देखकर वह दंग रह गया. मछली को ध्यान से देखने पर पता चला कि उसके मुंह में इंसानों जैसे दांतों की दो कतारें हैं. यह देखकर मछुआरे के होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने साथियों को बुलाया और यह खबर पूरे गांव में फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसी मछली कभी नहीं देखी. कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे प्रकृति का अजूबा बता रहे हैं.

पिरान्हा की रिश्तेदार है यह मछली

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह एक खास प्रजाति की मछली है, जिसे पाकू मछली (Pacu Fish) कहते हैं. यह मछली आमतौर पर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है. यह पिरान्हा मछली के परिवार से संबंधित है, लेकिन यह पिरान्हा की तरह खतरनाक नहीं होती. पिरान्हा मछलियां मांसाहारी होती हैं, लेकिन पाकू मछलियां ज्यादातर शाकाहारी होती हैं. इनका मुख्य खाना फल, बीज और पानी में उगने वाले पौधे होते हैं. पाकू मछली के दांत इंसानों जैसे होते हैं, जो इसे और भी अनोखा बनाते हैं. ये दांत इतने मजबूत होते हैं कि यह मछली कठोर फल और बीजों को आसानी से चबा सकती है. हालांकि, इंसानों को यह मछली बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाती है.

भारत में कहां से आई यह मछली?

अब सवाल यह उठता है कि दक्षिण अमेरिका से ताल्लुक रखने वाली यह मछली तेलंगाना के निर्मल जिले तक कैसे पहुंच गई? विशेषज्ञों का मानना है कि यह मछली शायद व्यापार के जरिए या किसी और रास्ते से भारत के जलाशय में आ गई होगी. कई बार लोग विदेशी मछलियों को एक्वेरियम में रखने के लिए लाते हैं और बाद में उन्हें नदियों या तालाबों में छोड़ देते हैं. हो सकता है कि इस तरह से यह मछली गोदावरी नदी तक पहुंच गई हो.

ये भी पढ़ें: कौन था भारत का सबसे लंबे कद का प्रधानमंत्री, इनकी हाइट के आगे अंग्रेज भी लगते थे छोटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget