एक्सप्लोरर

Video: ऐसी मौत किसी को ना आए, छत पर खड़ा शख्स अचानक बन गया राख, वीडियो देख मुंह को आ जाएगें प्राण

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपकी आंखें खोल देगा. वायरल वीडियो में लापरवाही से छत पर लोहे की सीढ़ी खींच रहे शख्स की दर्दनाक मौत दिखाई गई है

Trending video: कहते हैं मौत के बाद इंसान चैन की नींद सो जाता है और उसे फिर दुनिया के फितनों कोई लेना देना नहीं होता. मौत ही एक ऐसी चीज है जिसका किसी को नहीं पता कि कब, कहां, किस हालत में आएगी. इसलिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए. अगर आप भी लापरवाह हैं और हर काम को लापरवाही के साथ करते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपकी आंखें खोल देगा. वायरल वीडियो में लापरवाही से छत पर लोहे की सीढ़ी खींच रहे शख्स की दर्दनाक मौत दिखाई गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक सेकंड में जल कर खाक हुआ शरीर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स छत पर खड़े होकर किसी चीज को पकड़कर नीचे से ऊपर खींच रहा है, पहले तो पता नहीं लगता कि आखिर यह क्या चीज है, लेकिन वीडियो को आगे देखने पर पता लगता है कि यह एक लोहे की सीढ़ी है जिसे शख्स नीचे से खींच कर ऊपर रख रहा है. यहां तक सब कुछ ठीक चलता है, लेकिन जैसे ही शख्स सीढ़ी को छत पर पूरी तरह से ले लेता है वैसे ही लोहे की सीढ़ी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो जाती है और फिर क्या, शख्स का एक सेकंड से भी कम समय में खेल खत्म हो जाता है, शख्स का शरीर बुरी तरह से आग करंट के आगोश में आकर फुंक जाता है और शख्स सीढ़ी समेत छत से नीचे जा गिरता है. यह घटना इतनी भयावह है कि देखकर आपका कलेजा भी मुंह को आ जाएगा. 

देखें वीडियो

किसी को न आए ऐसी मौत

A Aziz Shaikh नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 4.4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 58 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भगवान ऐसी मौत किसी को न दे. एक और यूजर ने लिखा...इतनी लापरवाही भी किस काम कि जान चली जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मौत किसी से पूछकर नहीं आती, अपना ख्याल रखें.

यह भी पढ़ें: पांच साल के मासूम पर बंदरों ने किया हमला, वहीं खड़ी तमाशा देखती रही महिलाएं- वीडियो हो रहा वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
Video: उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
Video: पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल
पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget