एक्सप्लोरर

स्केटिंग की हवाबाजी बन गई मौत का ट्रेलर, हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक से टकराया शख्स- देखें खौफनाक वीडियो

शख्स कभी बैठकर, कभी झुककर तो कभी लहराकर स्केटिंग कर रहा है. वह ऐसा कर रहा था जैसे किसी फिल्म का स्टंट सीन चल रहा हो. मगर ये करतब कब मौत का ट्रेलर बन गया, किसी को भनक तक नहीं लगी.

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को दहला कर रख दिया है. यह क्लिप सड़क पर मस्ती करने के उस जुनून की है जो चंद सेकंड में जिंदगी और मौत के बीच झूलता नजर आता है. वीडियो में एक शख्स हाईवे पर तेज रफ्तार में स्केटिंग करते हुए दिखाई देता है. पहिए वाले जूतों में सवार ये शख्स कभी बैठकर, कभी झुककर तो कभी लहराकर स्केटिंग कर रहा है. वह ऐसा कर रहा था जैसे किसी फिल्म का स्टंट सीन चल रहा हो. मगर ये करतब कब मौत का ट्रेलर बन गया, किसी को भनक तक नहीं लगी.

स्केटिंग कर रहे शख्स का हुआ जोरदार एक्सीडेंट

वीडियो में अचानक एक पल आता है जब स्केटिंग कर रहा शख्स सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि स्केटिंग शूज उसके पैरों से अलग होकर दूर जा गिरते हैं. और इससे भी ज्यादा डरावनी बात ये कि बाइक का अगला पहिया सीधे उसकी गर्दन पर चढ़ जाता है. यह मंजर इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप गई. टक्कर के बाद शख्स हवा में उछलता है और सड़क किनारे जा गिरता है. बाइक सवार भी जोर की टक्कर के बाद संतुलन खोकर कई फीट दूर जा गिरता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Raj Gupta (@razz_gupta_1679)

रील और लाइक्स के चक्कर में जान की कीमत खोते जा रहे लोग?

इस हादसे में स्केटिंग करने वाला शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. हालांकि वीडियो वहीं रुक जाता है और इसके बाद की हालत का कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है. लोग इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं और सड़क पर इस तरह के स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रील्स और लाइक्स की दौड़ में लोग अपनी जान की कीमत भूलते जा रहे हैं. सार्वजनिक सड़कों को स्टंट का मैदान समझने की यह मानसिकता न केवल खुद के लिए खतरा बनती है बल्कि दूसरों को भी मौत के मुहाने पर ला खड़ा करती है.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को razz_gupta_1679 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ऐसे लोगों के साथ यही होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा....मूर्ख को ना अपनी जान की परवाह और ना दूसरों की जान की कीमत. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिमाग का मरीज लगता है बेचारा, अब शरीर से भी गया.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget