एक्सप्लोरर

फ्लाइट में विंडो सीट को लेकर दो परिवारों में छिड़ी जंग, गलियों की बारिश के बीच हुई जमकर मारपीट, Video वायरल

Viral Video: ब्राजील फ्लाइट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें विंडो सीट को लेकर आपस में मारपीट करते कुछ यात्रियों को देखा गया है.

Trending Flight Fight Video: सोशल मीडिया पर फ्लाइट के कई वीडियो इन दिनों कुछ बुरे कारणों की वजह से भी वायरल हुए हैं. हैरान कर देने वाले इन वीडियो में किसी न किसी वजह से पैसेंजर को आपस में लड़ते-झगड़ते हुए कैप्चर किया गया है. ब्राजील में जीओएल एयरलाइंस की फ्लाइट का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें कुछ यात्रियों को आपस में मारपीट करते हुए देखा गया है.

एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है, जो ब्राजील में जीओएल एयरलाइंस (GOL Airlines, Brazil) का है, इसके एक विमान में विंडो सीट को लेकर महिलाओं के एक समूह में जमकर लड़ाई हुई. ब्राज़ीलियाई न्यूज के अनुसार, विमान के टेक ऑफ करने से कुछ मिनट पहले ही दो फैमिली के बीच लड़ाई शुरू हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उड़ान में दो घंटे की देरी भी हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला यात्री ने अपने सहयात्री से अपने विकलांग बच्चे के साथ सीट बदलने की रिक्वेस्ट की, लेकिन उस यात्री ने साफ मना कर दिया. इसी बात पर महिला नाराज हो गई और सहयात्री के परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया. छोटी सी बात पर शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही पलों में हिंसक हो गया.

वीडियो देखिए:

 

फ्लाइट में आपस में भिड़े यात्री

वीडियो में आपने देखा कि कैसे फ्लाइट के अंदर दो परिवार आपस में भिड़ रहे हैं और जोरदार तरीके से हाथापाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनकी लड़ाई काफी देर तक चली. विमान के कप्तान और चालक दल के सदस्यों को इस लड़ाई में हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर होना पड़ा. एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि मारपीट में शामिल सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया क्योंकि ये लड़ाई करना बंद नहीं कर रहे थे.

मीडिया को दिए गए बयान में एक केबिन क्रू मेंबर ने बताया है कि, "मैं पहले से ही दरवाजे बंद कर रहा था जब मैंने देखा कि सभी एक-दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं. फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि महिलाएं जोर जोर से चिल्ला रही थीं, थप्पड़ मार रही थीं और एक-दूसरे को भद्दी भद्दी गालियां दे रही थीं.

कब और कहां का है ये वीडियो

घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पाया गया कि साओ पाउलो में साल्वाडोर (SSA) और कांगोन्हास (CGH) के बीच इस गुरुवार यानी दो फरवरी की उड़ान जी3 1659 के टेकऑफ़ से पहले यात्रियों के बीच ये झगड़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें:

तेज स्पीड से लहरा-लहरा कर बाइक चला रही थी लड़की, अचानक एक कपल को मार दी टक्कर और फिर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget